फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tampering with a bike Man met with an accident while doing stunt Video goes Viral on Internet

Viral Video: शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को छेड़ना शख्स को पड़ा भारी, हवा में उड़कर मुंह के बल गिरा लड़का

Wed, 30 Jul 2025 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक बाइक शोरूम के बाहर स्टैंड पर लगाई गई है, जो सिर्फ देखने के लिए रखी गई थी। तभी एक लड़का आता है और बिना पूछे सीधे उस पर बैठ जाता है।

विज्ञापन
Tampering with a bike Man met with an accident while doing stunt Video goes Viral on Internet
बाइक पर स्टंट मार रहा था लड़का - फोटो : एक्स@Arhantt_pvt

विस्तार

कल्पना कीजिए कि आप एक बाइक शोरूम के पास से गुजर रहे हैं और आपकी नजर डिस्प्ले पर रखी एक शानदार बाइक पर जाती है। इतने में एक युवक आता है, उस बाइक पर बैठता है और खुद को किसी फिल्म का हीरो समझते हुए उसे स्टार्ट करने की कोशिश करने लगता है, लेकिन जो अगले कुछ सेकंड में होता है, वो हैरान करने वाला है। बाइक स्टार्ट होते ही सड़क पर जा गिरती है और युवक भी उसके साथ धड़ाम से नीचे जा गिरता है। यही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कैद है, जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक बाइक शोरूम के बाहर स्टैंड पर लगाई गई है, जो सिर्फ देखने के लिए रखी गई थी। तभी एक लड़का आता है और बिना पूछे सीधे उस पर बैठ जाता है। बाइक सेंट्रल स्टैंड पर थी, यानी उसके दोनों पहिए हवा में थे फिर भी युवक बार-बार उसे किक मारता है। शुरुआती दो-तीन प्रयासों में कुछ नहीं होता, लेकिन जैसे ही बाइक स्टार्ट होती है, अचानक एक अलग ही सीन बन जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक ने खोया संतुलन
बाइक पहले से गियर में थी इसलिए जैसे ही इंजन स्टार्ट हुआ, बाइक संतुलन खोकर सीधा शोरूम की रैंप से होते हुए सड़क पर जा पहुंची। युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाता और जमीन पर गिर जाता है। उसका अंदाज ऐसा लगता है जैसे वो कोई जबरदस्त स्टंट करने आया हो, लेकिन बिना किसी तैयारी के। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग पहले तो चौंक जाते हैं, फिर फौरन युवक की मदद के लिए दौड़ते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पूरी तरह हक्का-बक्का है और खुद भी समझ नहीं पाता कि उसके साथ क्या हुआ। कुछ ही पलों पहले जो खुद को बाइक पर सुपरस्टार समझ रहा था। अब वो सड़क पर गिरा एक आम इंसान बन चुका है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ इंटरनेट पर मीम्स की भरमार हो गई. एक यूजर ने इसे सीधी रोड डिलीवरी का नाम दिया तो किसी ने लिखा, “बाइक ने कहा, अब तुझसे ना हो पाएगा।” किसी ने मजाक उड़ाते हुए पूछा, “किक मारी थी या बम फोड़ा था?” वहीं, कुछ यूजर्स ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शोरूम की लापरवाही पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि जब बाइक केवल डिस्प्ले के लिए थी तो उसमें पेट्रोल या बैटरी क्यों रखी गई थी? और अगर थी तो क्या उसे गियर में रखना सुरक्षित था?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed