फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tamil Nadu Passengers With 1st AC Tickets Stranded as Train Staff Fails to Open Door Video goes Viral

Viral Video: TTE को लग गई नींद तो नहीं खोला 1AC कोच का दरवाजा, भटकता रहा पैसेंजर, न मिला रिफंड और न ट्रेन

Mon, 02 Jun 2025 12:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Jun 2025 12:32 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक व्यक्ति फर्स्ट एसी का टिकट लिए हुए ट्रेन के बाहर खड़ा नजर आता है। वह बार-बार कोच का दरवाजा खटखटाता है, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। दावा किया गया है कि उस समय कोच के अंदर मौजूद टिकट चेकिंग स्टाफ टीटीई सो रहा था।

विज्ञापन
Tamil Nadu Passengers With 1st AC Tickets Stranded as Train Staff Fails to Open Door Video goes Viral
शख्स की छूटी ट्रेन - फोटो : एक्स@ggganeshh

विस्तार

रेल यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए लोग अक्सर महंगे टिकट खरीदते हैं, खासतौर पर जब बात फर्स्ट क्लास एसी की हो। लेकिन अगर ऐसा हो कि यात्री ने प्रीमियम टिकट लिया हो और फिर भी वह ट्रेन में सवार न हो सके तो मामला चौंकाने वाला बन जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन पकड़ने में असफल हो जाता है। वजह? दरवाजा नहीं खुलता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक व्यक्ति फर्स्ट एसी का टिकट लिए हुए ट्रेन के बाहर खड़ा नजर आता है। वह बार-बार कोच का दरवाजा खटखटाता है, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। दावा किया गया है कि उस समय कोच के अंदर मौजूद टिकट चेकिंग स्टाफ टीटीई सो रहा था, जिसके कारण गेट नहीं खोला गया और ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन छूटने के बाद वीडियो में उस व्यक्ति को स्टेशन पर इधर-उधर भटकते हुए देखा जा सकता है, जहां वह रेलवे कर्मचारियों से शिकायत करता है। हाथ में लगेज लिए वह व्यक्ति कभी जमीन पर बैठ जाता है तो कभी स्टेशन परिसर में अधिकारियों से बात करता है। वह तमिल भाषा में बोल रहा होता है, जिससे उसकी बात अधिकतर लोग ठीक से नहीं समझ पाते। फिर भी यह बताया गया कि उसकी ट्रेन सिर्फ इसलिए छूटी क्योंकि कोच का गेट समय पर नहीं खोला गया।
विज्ञापन




न ही मिली ट्रेन और न रिफंड
बताया गया है कि यात्री ने रेलवे से कई बार शिकायत की, लेकिन उसे कोई रिफंड नहीं मिला और न ही ऑप्शनल ट्रेन टिकट की ऑफर की गई। वायरल वीडियो की लंबाई लगभग 1 मिनट 36 सेकंड है, जिसमें पूरी घटना को रिकॉर्ड किया गया है। इस क्लिप को X पर यूजर @ggganeshh ने साझा किया। उन्होंने लिखा, “एक आदमी ने फर्स्ट क्लास टिकट बुक किया और तमिलनाडु में ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। मगर टीटीई के सोने की वजह से दरवाजा नहीं खुला और वह ट्रेन में नहीं चढ़ सका। कई शिकायतों के बावजूद उसे रिफंड या दूसरी ट्रेन की सुविधा नहीं मिली। हैरानी की बात है, है न?”


लोगों में हुआ खूब वायरल
वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया और 4 हजार से अधिक बार इसे रिपोस्ट किया गया। कमेंट सेक्शन में 900 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। हालांकि, इस पोस्ट के नीचे यूजर @ggganeshh ने यह साफ किया है कि यह वीडियो एक रीक्रिएशन है। यानी इसे किसी रियल घटना को दिखाने के लिए एक्टिंग के रूप में फिल्माया गया है। यह असली वीडियो नहीं है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
 एक यूजर ने लिखा, “मुझे हैरानी हो रही है कि पूरी घटना रिकॉर्ड कैसे हुई। ऐसा लगता है जैसे सब कुछ स्क्रिप्टेड है।” एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इस नाटक की स्क्रिप्ट और बेहतर हो सकती थी।” किसी ने सवाल उठाया कि “कैमरामैन कौन था?” अब तक इस वायरल क्लिप पर न तो रेलवे या IRCTC की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही इस घटना के असली होने की पुष्टि हो पाई है। फिर भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed