इस घर में भटकते दिखे भूत, देखें रूहानी ताकतों की खौफनाक तस्वीरें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर देश में ऐसी कई जगहें होती हैं जहां भूतों के होने का दावा किया जाता है। कुछ लोग इस बात को मानते हैं तो कई नहीं।
पर, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक वेस्ट इंग्लेंड में इसी तरह का एक खौफनाक भूतिया घर है। इसे इतना हॉनटेड माना जाता है कि कोई भी यहां नहीं आता।
इस घर की सच्चाई जानने के लिए पैरानॉर्मल एक्टिविटीज यानी की भूतों के बारे में जानने और जांचने वाली एक टीम इस घर में जा घुसी।
की तैयारी
इस बात की पुष्टि के लिए सेफ्टन पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर्स की तीन लोगों की टीम उसमें जा घुसी।
उन्होंने घर में घुसने के बाद किसी भी चीज को ना छेड़ते हुए बस एक जगह शांति से बैठे रहना तय किया।
इससे पहले उन्होंने अपने कैमरे और इंफ्रा रेड लाइट्स कमरे में प्लांट कर दीं।
बदला नजारा
फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दिया की खोज करने वाले आरोन और जोआन एक सोफे पर बैठें हैं, तभी उनके पीछे वाली सीढ़ी पर तीन भूतों का साया दिखा।
कैमरे में ये कैद हुआ कि सीढ़ियों पर परछाई के वो तीन साए बच्चों के थे। वो ही भूत बनकर वहां भटक रहे हैं और कभी आगे कभी पीछे जाकर चहलकदमी मचा रहें हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी की इस पूरी घटना को टीम का तीसरी मेंबर पामेला शूट कर रहीं थीं। उन्हें शूटिंग के दौरान तो कुछ भी भयानक दिखाई नहीं दिया। पर, बाद में रिकॉर्ड हुई फुटेज ने उनके होश उड़ा दिए।
उनके थे चेहरे
पामेला ने बाद में जब फुटेज की डीप स्टडी की तो पाया कि उस रात हॉन्टेड हाउस में उन तीनों को जोड़कर कुल 12 लोग वहां मौजूद थे।
वो उनके होने को महसूस कर सकते थे। हांलाकि पामेला ने ये भी बताया कि वो परछाई जैसी दिखने वाली तस्वीरें क्लियर करने पर छोटे बच्चों के शरीर सी दिखाई दे रही हैं।
उनके बाल, हाथ, नाक, मुंह सभी कुछ वीडियो में दिख रहा है।
अच्छा लगता है ऐसा काम
उसने कहा कि रिकॉर्ड की हुई चीज को देखकर वो दावा करते हैं कि वहां वाकई भूत हैं।