फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Supernatural Stories ›   Dead person met in the dream know what it means

सपने में दिखाई देते हैं मरे हुए इंसान, जानिए क्या है इसका मतलब

Thu, 30 Nov 2017 10:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 30 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Dead person met in the dream know what it means
demo
क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि सपने और जिंदगी का आपस में गहरा संबंध होता है। दरअसल, सपने में व्यक्ति की दबी इच्छाएं पूरी होती है और कभी इन्हीं सपनों में उसे आने वाली घटना का भी आसास हो जाता है। वहीं अगर सपने में अपना कोई प्रिय परिजन आए, जो इस दुनिया को अलविदा कह चुका है तो कैसा रहेगा..? 
विज्ञापन




 

Dead person met in the dream know what it means
demo
परामनोविज्ञान के अनुसार जिससे हमारा लगाव सबसे अधिक होता है और वो दुनिया को छोड़ जाए। ऐसे में सपने में उन्हें देखने में जिंदगी के कई अच्छे बदलाव होते हैं। सपने में मरे हुए परिजन के आने का मतलब वो आपको सावधान कर रहे हैं। हो सकता है आने वाली जिंदगी में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़े, इसीलिए आपके परिजन आपको पहले ही आगाह कर देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dead person met in the dream know what it means
demo
जब व्यक्ति सपने देखता है तो उसे मालूम नहीं होता है कि वो एक सपना देख रहा है। उसे सपनों की दुनिया पूरी तरह से वास्तविक ही लगती है, लेकिन जब वो जागता है तो उस सपने का प्रभाव कभी कुछ समय के लिए और कभी जिंदगी भर के लिए रहता है। जो जीवित रहते समय बीमार रहते थे, वे अक्सर सपने में पूरी तरह से स्वस्‍थ नजर आते हैं। सपने में उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर भी आता है। सपनों में मरे हुए परिजन इसीलिए भी आते है कि वो आपको बताना चाहते है कि वे जिस भी दुनिया में है, वहां वो खुश है और आपको दुखी नहीं देखना चाहते।

 
विज्ञापन

Dead person met in the dream know what it means
demo
कई बार सपने में आकर ये आपको किसी अहम काम में फैसला लेने में भी मदद करते हैं। वैसे सपने में मरे हुए लोग अपनी बात को शब्दों से बयां नहीं करते, बल्कि इशारों से बताते हैं। जरूरत है उनके उस इशारे को समझने की, जिससे सही फैसला ले सकें। किसी अपने को खोने के बाद व्यक्ति दुख में डूब जाता है। ऐसे में उनका वहीं अपना सपने में उनसे आकर मिलता। जिसके बाद जब सपना पूरा होता है तो वो व्यक्ति सकारात्मक महसूस करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed