फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Such a huge and poisonous python was seen wrapped around an electric pole Video goes Viral

Viral Video: बिजली के खंभे में लिपटा दिखा इतना बड़ा अजगर, देखने वालों की अटक गई सांसें

Sat, 19 Jul 2025 12:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लंबा और मोटा अजगर किसी खंभे पर धीरे-धीरे चढ़ता जा रहा है और फिर उसी पर लिपट जाता है। जैसे ही लोगों की नजर इस विशाल सांप पर पड़ी, वहां हलचल मच गई। कुछ लोग तो डर के मारे तुरंत वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
Such a huge and poisonous python was seen wrapped around an electric pole Video goes Viral
खंभे से लिपटा दिखा अजगर - फोटो : एक्स

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कई तो इतने खतरनाक और चौंकाने वाले होते हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है। वीडियो में एक बड़े अजगर को खंभे पर लिपटा हुआ देखा जा सकता है। इसका सीन इतना डरावना है कि आस-पास खड़े लोगों की जान जैसे गले में ही अटक गई हो। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लंबा और मोटा अजगर किसी खंभे पर धीरे-धीरे चढ़ता जा रहा है और फिर उसी पर लिपट जाता है। जैसे ही लोगों की नजर इस विशाल सांप पर पड़ी, वहां हलचल मच गई। कुछ लोग तो डर के मारे तुरंत वहां से भाग निकले, जबकि कुछ लोग दूर से इस गजब और खतरनाक नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन


खंभे से लटका दिखा बड़ा अजगर
ऐसे नजारे आमतौर पर जंगलों या दूर-दराज के इलाकों में देखने को मिलते हैं, लेकिन यह अजगर शायद इंसानी बस्ती के काफी नजदीक आ गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सांप या तो अपने शिकार की तलाश में आया होगा या फिर बारिश और बाढ़ जैसे मौसम के कारण अपने ठिकाने से बाहर निकल आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग यह सोचने पर हुए मजबूर
स्थानीय लोगों के लिए यह सीन किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इसे देखा और शेयर किया और सबका रिएक्शन लगभग एक जैसा ही था। डर, हैरानी और चिंता। लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि अगर इतना बड़ा सांप खुलेआम बस्ती में घूम रहा है तो इंसानों की सुरक्षा कितनी खतरे में है।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कुछ यूजर्स ने कमेंट कर यह भी लिखा कि ऐसे मामलों में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को तुरंत बुलाया जाना चाहिए, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और उसे उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा सके। कई लोगों ने सांप को मारने की बजाय उसे सुरक्षित तरीके से हटाने की अपील की क्योंकि अजगर आमतौर पर बिना उकसावे के हमला नहीं करते। इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रकृति और वन्यजीवों के साथ संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। जंगलों की कटाई और शहरीकरण की वजह से जानवरों का जंगलों से बाहर निकलना अब आम हो गया है, जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed