{"_id":"658d26ce2eddeea718025b88","slug":"study-finds-our-ancient-ancestors-cut-off-their-fingers-to-worship-prehistoric-deities-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Study: जानिए प्राचीन समय में अपने हाथों की उंगलियां क्यों काटते थे लोग, स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
New Study: जानिए प्राचीन समय में अपने हाथों की उंगलियां क्यों काटते थे लोग, स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Thu, 28 Dec 2023 01:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:12 PM IST
सार
दुनिया में वैज्ञानिक और पुरातत्वविद धरती के रहस्यों का पता लगाने के लिए कई तरह अध्ययन करते रहते हैं। अब इस बीच एक नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
study finds Our ancient ancestors cut off their fingers to worship prehistoric deities
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
New Study: दुनिया में वैज्ञानिक और पुरातत्वविद धरती के रहस्यों का पता लगाने के लिए कई तरह अध्ययन करते रहते हैं। अब इस बीच एक नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस अध्ययन में पता चला है कि प्राचीन समय में लोग अपनी उंगलियों को काट देते थे।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने संभावना जताई है कि पश्चिमी यूरोप में पुरापाषाण युग के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पुरुषों और महिलाओं ने अपनी उंगलियों का काटा था। उन्होंने इसके सबूत होने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुफाओं में इस तरह की सैकड़ों पेंटिंग मिली हैं। इनमें हाथों का कम से कम एक भाग गायब दिखाया गया है। कनाडा के वैंकूवर में साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद प्रोफेसर मार्क कोलार्ड ने बताया कि इस बात के पुख्ता सबूत लोगों ने देवताओं से मदद के लिए अनुष्ठान के तहत जानबूझकर अपनी उंगलियां काटी होंगी।
विज्ञापन
रोपियन सोसाइटी फॉर ह्यूमन इवोल्यूशन में कोलार्ड नमे हाल ही में अपने इस अध्ययन के पेपर को पेश किया। इसमें फ्रांस और स्पेन में 25,000 साल पुराने हाथ से बनाए गए चित्रों के बारे में बताया गया है। 200 प्रिंटों में से प्रत्येक में कम से कम एक उंगली गायब थी। कुछ में सिर्फ ऊपरी हिस्सा गायब नजर आया, तो वहीं कुछ में कई उंगलियां नहीं थीं। उनके द्वारा बताई गई यह बातें साल 2018 के एक अध्ययन में प्रकाशित हुई हैं।
Aliens News: जानिए एलियंस से क्यों डरे वैज्ञानिक, बातचीत के लिए बनाई ऐसी डिक्शनरी
इस अध्ययन में कहा गया है कि देवताओं को खुश करने के लिए लोग अपनी शरीर के अंग काटते थे। कोलार्ड और उनकी पीएचडी स्टूडेंट ब्रे मैककौली ने हाथों द्वारा बनाए गए चित्रों के माध्यम से बताया कि कई प्राचीन समाजों में भी ऐसा होता था।
Time Travel: टाइम ट्रैवेल की हैरान करने वाली कहानी, 1958 से पहुंच गया 2050 में, शख्स का चौंकाने वाला दावा
दोनों ने बताया कि प्राचीन समय में ऐसा होता था और आज भी होता है। उन्होंने बताया कि न्यू गिनी हाइलैंड्स में महिलाएं वर्तमान समय में किसी अपने की मौत के संकेत के तौर पर अपनी उंगलियों को काट देती हैं।
Trending: लाखों साल पहले खो गई थी ऑस्ट्रेलिया की ये कॉलोनी, जहां रहते थे हजारों लोग, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला
उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि पुरापाषाण काल में यूरोपीय लोग भी ऐसा करते थे, लेकिन ऐसे करने के पीछे की उनकी वजह दूसरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि हमारा मानना है कि यह एक ऐसी प्रथा है, जिसका हमेशा से नियमित तौर पर पालन नहीं हुआ है, बल्कि इतिहास में अलग-अलग घटित हुई है।