फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Strange story of sumba island indonesia where Girls are kidnapped for marriage

एक ऐसा देश, जहां शादी के लिए लड़कियों का किया जाता है अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी

Fri, 24 Jul 2020 01:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Strange story of sumba island indonesia where Girls are kidnapped for marriage
इंडोनेशिया का सुंबा द्वीप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

इंडोनेशिया के अधिकारी सुदूर द्वीप सुंबा में प्रचलित एक विवादित प्रथा को खत्म करने की कोशिशों में जुट गए हैं। यह प्रथा दुल्हनों के अपहरण की है। महिलाओं के अपहरण करने के वीडियो सामने आने के बाद इस गतिविधि पर लगाम लगाने की एक राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सित्रा (सुरक्षा के लिहाज से नाम बदल दिया गया है) ने सोचा था कि यह महज एक कामकाज से जुड़ी हुई मीटिंग होगी। सरकारी अधिकारी होने का दावा करने वाले दो पुरुष सित्रा के एक एजेंसी के लिए चलाए गए एक प्रोजेक्ट के बजट के बारे में जानकारी लेना चाहते थे। उस वक्त 28 साल की सित्रा अकेले जाने को लेकर थोड़ा सा हिचकिचा रही थीं, लेकिन वह अपने काम को दिखाना भी चाहती थीं। ऐसे में अपनी चिंताओं को दरकिनार करते हुए वह उनके साथ चल पड़ीं। 
विज्ञापन


एक घंटे बाद उन लोगों ने बताया कि मीटिंग एक दूसरी लोकेशन पर चल रही है। उन्होंने सित्रा को उनकी कार में साथ चलने के लिए कहा। सित्रा ने कहा कि वे अपनी मोटरबाइक पर चलेंगी। उन्होंने जैसे ही अपनी बाइक की चाबियां लगाईं, अचानक से लोगों का एक दूसरा समूह आ गया और उन्होंने सित्रा को पकड़ लिया। वे बताती हैं, 'मैं लात चला रही थी और जोर से चिल्ला रही थी, लेकिन उन्होंने मुझे कार में पटक दिया। मैं लाचार थी। कार के अंदर दो लोगों ने मुझे नीचे गिरा रखा था। मुझे पता था कि ये क्या हो रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें शादी के लिए अगवा कर लिया गया था। दुल्हनों के अपहरण या काविन टांगकाप सुंबा की एक विवादास्पद प्रथा है। इस प्रथा का जन्म कहां हुआ इसको लेकर भी विवाद हैं। इस प्रथा में महिलाओं को शादी करने के इच्छुक पुरुष के परिवारवाले या दोस्त बलपूर्वक उठा लेते हैं। 

महिला अधिकार समूहों की लंबे वक्त से मांग रही है कि इस कुरीति पर रोक लगाई जाए। इसके बावजूद सुंबा के कुछ हिस्सों में यह अभी भी जारी है। सुंबा इंडोनेशिया का एक द्वीप है। लेकिन, दो महिलाओं के अपहरण की घटना वीडियो में कैद होने और इनके सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैलने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है और अब इस पर सख्ती से लगाम लगाई जा रही है। 

'ऐसा लग रहा था जैसे मैं मर रही हूं'

कार के अंदर सित्रा अपने ब्वॉयफ्रेंड और माता-पिता को मैसेज करने में कामयाब रही। जिस घर में सित्रा को ले जाया गया था, वह उसके पिता के एक दूर के रिश्तेदारों का था। वे बताती हैं, 'वहां पर कई लोग इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मैं वहां पहुंची उन्होंने गाना शुरू कर दिया और शादी के कार्यक्रम शुरू कर दिए गए।' 

सुंबा में ईसाईयत और इस्लाम के अलावा एक प्राचीन धर्म मारापू का भी बड़े पैमाने पर पालन किया जाता है। दुनिया को संतुलन में रखने के लिए इसमें आत्माओं को परंपराओं और बलियों के जरिए खुश किया जाता है। सित्रा बताती हैं, 'सुंबा में लोगों का मानना है कि जब पानी आपके माथे पर पहुंच जाता है तो आप घर छोड़ नहीं सकते हैं। मैं यह जान गई थी कि क्या होने वाला है, ऐसे में जैसे ही उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, मैं अंतिम मिनट पर पीछे हट गई ताकि पानी मेरे माथे को न छू पाए।' 

उनका अपहरण करने वालों ने उन्हें बार-बार समझाया कि वे ऐसा उनसे स्नेह होने के चलते कर रहे हैं और उन्होंने सित्रा को इस शादी को स्वीकार करने की भरपूर कोशिश की। वे बताती हैं, 'मैं तब तक रोई जब तक कि मेरा गला सूख नहीं गया। मैं फर्श पर गिर गई। मैंने अपना सिर लकड़ी के एक बड़े खंभे पर दे मारा। मैं चाहती थी कि वे यह समझें कि मैं यह शादी नहीं करना चाहती हूं। मुझे लग रहा था उन्हें मुझ पर दया आ जाएगी।' 

अगले छह दिन तक उन्हें एक तरह से उस घर में कैदी की तरह से रखा गया। वे बताती हैं, 'मैं सारी रात रोती रहती थी। मैं बिलकुल भी नहीं सोई। मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे मैं मर रही हूं।' सित्रा ने खाना-पीना बंद कर दिया था। वे कहती हैं, 'अगर हम उनका खाना ले लेते हैं तो इसका मतलब होता है कि हम शादी के लिए राजी हैं।' उनकी बहन ने उन तक चुपके से पानी और खाना पहुंचाया। दूसरी ओर, उनके परिवार ने महिला अधिकार समूहों के समर्थन से गांव के बड़े-बुजुर्गों और दूल्हे के घरवालों से बात की कि लड़की को छोड़ दिया जाए। 

सौदेबाजी की हैसियत नहीं 

महिला अधिकार समूह पेरुआती ने पिछले चार साल में महिलाओं के अपहरण की इस तरह की सात घटनाओं को दर्ज किया है। समूह का मानना है कि इस द्वीप के दूर-दराज के इलाकों में ऐसी कई और घटनाएं भी इस दौरान हुई होंगी। सित्रा समेत तीन महिलाएं ही इतनी खुशनसीब थीं कि जो रिहा कर दी गईं। अपहरण के सबसे हालिया दो मामलों में जिनके वीडियो जून में बने थे, उनमें से एक महिला ने इस तरीके से हुई शादी में ही बने रहने का फैसला किया है। 

पेरुआती की स्थानीय प्रमुख अप्रिसा तारानाउ कहती हैं, 'वे शादियों में बनी रहती हैं, क्योंकि उनके पास इसका कोई विकल्प नहीं होता है। काविन तांगकाप कई दफा एक अरेंज मैरिज का ही रूप होता है और महिलाएं इसमें सौदेबाजी की हैसियत में नहीं होती हैं।' 

वे कहती हैं कि जो महिलाएं शादी तोड़ने का फैसला लेती हैं उन्हें उनके समुदाय में अक्सर लांछनों का सामना करना पड़ता है। सित्रा को भी इस तरह के लांछन लगने का डर दिखाया गया था। इस मुश्किल हालात से निकलने के तीन साल बाद वे कहती हैं, 'ईश्वर का शुक्रिया है कि मेरी शादी मेरे ब्वॉयफ्रेंड से हो गई है और हमारा एक एक साल का बच्चा भी है।' 

इस कुरीति को खत्म करने के वादे 

स्थानीय इतिहासकार और बुजुर्ग फ्रांस वोरा हेबी कहते हैं कि यह कुरीति सुंबा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा नहीं है। वे कहते हैं कि इसका इस्तेमाल लोग करते हैं ताकि वे बिना किसी दुष्परिणाम के महिलाओं को बलपूर्वक शादी कर सकें। वह कहते हैं कि नेताओं और अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई न होने की वजह से यह कुरीति अभी तक जारी है। वे कहते हैं, 'इसके लिए कोई कानून नहीं बना है। कुछ दफा केवल सामाजिक दंड मिलता है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई कानूनी या सांस्कृतिक प्रावधान नहीं हैं।' 

देश में शुरू हुई बहस के बाद स्थानीय नेताओं ने एक संयुक्त घोषणा पर दस्तखत किए हैं और इस प्रथा को खारिज करने की बात की है। महिला सशक्तीकरण मंत्री बिंटांग पुष्पयोगा राजधानी जकार्ता से सुंबा इस मौके पर पहुंची थीं। इस इवेंट के बाद उन्होंने कहा, 'हमने धार्मिक नेताओं से सुना है कि अपहरण करके शादियां करने की यह कुरीति सुंबा की परंपराओं का हिस्सा नहीं है।' 

उन्होंने वादा किया है कि यह घोषणा इस गतिविधि को खत्म करने की सरकार की बड़ी कोशिशों की एक शुरुआत है। वह इस कुरीति को महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानती हैं। राइट्स ग्रुप्स ने भी इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन वे इसे एक लंबे सफर की दिशा में उठाया गया पहला कदम भर मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed