फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Son works in London and daughter runs her own company yet children abandon mother in old age home

Viral Video: बेटा लंदन में करता है काम और बेटी चलाती है खुद की कंपनी, फिर भी मां को वृद्धाश्रम छोड़ गई औलादें

Wed, 15 Oct 2025 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 Oct 2025 11:49 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही हैं, जो इस समय वृद्धाश्रम में रह रही हैं। वह कैमरे के सामने अपनी आपबीती बताते हुए बेहद निराश और टूटी हुई नजर आती हैं। उनकी आवाज में वह दर्द साफ झलकता है, जो किसी भी मां को अपने बच्चों से मिलना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Son works in London and daughter runs her own company yet children abandon mother in old age home
वृद्धाश्रम छोड़ गई औलादें - फोटो : एक्स

विस्तार

कहते हैं कि मां का दर्जा जन्नत से भी ऊंचा होता है। मां के पैरों तले स्वर्ग बताया गया है। लेकिन अगर कोई अपनी मां की कदर न करे, उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए और उसे अकेला छोड़ दे तो यह सबसे बड़ी नाइंसाफी होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दुखी हो रहा है और आंखें नम हो जा रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही हैं, जो इस समय वृद्धाश्रम में रह रही हैं। वह कैमरे के सामने अपनी आपबीती बताते हुए बेहद निराश और टूटी हुई नजर आती हैं। उनकी आवाज में वह दर्द साफ झलकता है, जो किसी भी मां को अपने बच्चों से मिलना नहीं चाहिए। महिला बताती हैं कि उनका बेटा ग्रेटर नोएडा में रहता है और खुद की कंपनी चलाता है। बेटी लंदन में सेटल्ड है। एक दिन बेटा और बहू ने उन्हें यह कहकर घर से निकलवाया कि सामान पैक कर लीजिए, आपको कहीं लेकर चलना है। महिला को लगा कि शायद वे उन्हें किसी रिश्तेदार के घर या कहीं घुमाने ले जा रहे हैं। लेकिन असलियत में उन्हें धोखे से ओल्ड ऐज होम यानी वृद्धाश्रम में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


महिला की कहानी सुनकर आंखें हुईं नम
महिला कहती हैं कि उन्हें तो इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि दुनिया में वृद्धाश्रम जैसा भी कोई स्थान होता है। उन्हें लगा था कि बुढ़ापे में बच्चे उनका सहारा बनेंगे, लेकिन यहां आकर उन्हें सच का सामना करना पड़ा। अब बेटा महीने में केवल एक बार मिलने आता है, वो भी सिर्फ इसलिए ताकि मां को दवाइयां दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा
यह सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो वायरल होते ही हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि ऐसे बेटे और बहू का भी भविष्य में यही हाल होगा। एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि जो मां-बाप के साथ ऐसा व्यवहार करें, उन्हें समाज में जगह भी नहीं मिलनी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि असली गलती इस महिला की यह रही कि उन्होंने अपने बच्चों को बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा और बड़ा बना दिया, लेकिन इंसानियत और संस्कार नहीं दे पाए। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। हर कोई इसे देखकर भावुक हो रहा है और यही सोच रहा है कि आखिर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। एक मां जिसने अपने बच्चों को जन्म दिया, पाला-पोसा, उन्हें प्यार दिया, उनकी जरूरतें पूरी की वही मां आज अकेलेपन का दर्द झेल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed