फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Son took his elderly parents to America for a trip elderly couple felt proud of their son Viral Video

Viral Video: बेटा बूढ़े माता-पिता को ले गया अमेरिका घुमाने, बुजुर्ग कपल को बेटे पर हुआ गर्व, लोगों का जीता दिल

Thu, 10 Jul 2025 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

Viral Video: हर सीन में अमित ने कुछ इमोशनल बातें लिखीं। एक जगह उन्होंने लिखा, "मैं आज अपने माता-पिता को लास वेगास लाया ताकि उन्हें दिखा सकूं कि उनके त्याग ने मुझे क्या बनाया है।" एक और फ्रेम में उन्होंने लिखा, "उन्होंने कभी अपने शहर से बाहर कदम नहीं रखा, लेकिन उन्होंने ऐसे बेटे की परवरिश की, जिसने बड़े सपने देखे।"

विज्ञापन
Son took his elderly parents to America for a trip elderly couple felt proud of their son Viral Video
माता-पिता को बेटे पर हुआ गर्व - फोटो : इंस्टाग्राम @realamitkashyap

विस्तार

भारतीय टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट अमित कश्यप का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता की पहली लास वेगास यात्रा को दिखाया है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं थी, बल्कि अमित के दिल से जुड़ा एक सपना था, जिसे उन्होंने सच किया। वीडियो की शुरुआत में उनके माता-पिता एक फ्लाइट में बैठे नजर आते हैं। यह उनकी पहली हवाई यात्रा थी और पहली बार वे अपने गृहनगर से बाहर निकले थे। इसके बाद वीडियो में वे लास वेगास की रंग-बिरंगी सड़कों और फेमस जगहों पर घूमते दिखाई देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हर सीन में अमित ने कुछ इमोशनल बातें लिखीं। एक जगह उन्होंने लिखा, "मैं आज अपने माता-पिता को लास वेगास लाया ताकि उन्हें दिखा सकूं कि उनके त्याग ने मुझे क्या बनाया है।" एक और फ्रेम में उन्होंने लिखा, "उन्होंने कभी अपने शहर से बाहर कदम नहीं रखा, लेकिन उन्होंने ऐसे बेटे की परवरिश की, जिसने बड़े सपने देखे।" अमित ने यह भी कहा कि यह ट्रिप लास वेगास की चमक-दमक के लिए नहीं थी, बल्कि उन वादों को निभाने के लिए थी, जो उन्होंने अपने मन में खुद से किए थे। वीडियो के आखिरी हिस्से में अमित लिखते हैं, "उन्होंने वर्षों तक बिना कुछ मांगे जीना सीखा। अब मैं चाहता हूं कि वे वो जिंदगी जिएं, जो उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amit Kashyap (@realamitkashyap)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
पोस्ट के कैप्शन में अमित ने लिखा, "एक छोटे शहर से लास वेगास तक की उड़ान।" वीडियो को देखकर लोग काफी भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, "मीडिल क्लास का लड़का और बड़ा सपना। इसने दिल छू लिया।" एक और यूजर ने कहा, "आप उन्हें वेगास घुमाकर खुश हैं, लेकिन वे तो सिर्फ आपके साथ रहकर ही खुश हैं।" किसी ने लिखा, "उनके चेहरों पर जो मुस्कान थी, उसने मेरा दिन बना दिया।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "मैं आपको नहीं जानता, लेकिन इस वीडियो को देखकर गर्व महसूस हुआ। हर बेटे का सपना होता है कि वो अपने माता-पिता को कुछ खास दे। आपने कर दिखाया।" एक और कमेंट में लिखा था, "आपकी मेहनत और आपके माता-पिता का साथ ही आपको यहां तक लाया है। और अब आप उन्हें दिखा रहे हैं कि उन्होंने जो आपके लिए किया वो बेकार नहीं गया।" लोग इस वीडियो को तेजी से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed