Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Son Breaks Down at Delhi Airport as Flight Delay Threatens Fathers Last Rites video viral

पिता की मौत की खबर सुन घर जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा बेटा, फ्लाइट की देरी ने तोड़ा दिल, गुस्साए यात्री

Sat, 28 Nov 2026 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की पटना जाने वाली फ्लाइट में देरी से परेशान एक युवक पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोता नजर आया। उसकी हालत देखकर दूसरे यात्रियों ने भी एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Son Breaks Down at Delhi Airport as Flight Delay Threatens Fathers Last Rites video viral
पिता का अंतिम संस्कार भी नहीं देख पाएगा बेटा - फोटो : इंस्टाग्राम@yashdabas__

विस्तार

हवाई सफर करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि लोग कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। खासकर जब घर में कोई इमरजेंसी हो तो विमान से सफर करना लोगों की पहली पसंद बन जाता है। लेकिन सोचिए, अगर किसी के घर में किसी अपने की मौत हो जाए और उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी समय पर पहुंचने का मौका न मिले तो उस पर क्या बीतेगी? दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है। इसमें एक युवक अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वहीं, फ्लाइट में देरी से परेशान दूसरे यात्री भी उसके समर्थन में उतर आए।

विज्ञापन


पिता के अंतिम संस्कार में जाने के लिए रोता रहा बेटा
वायरल वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 का बताया जा रहा है। यहां स्पाइसजेट की पटना जाने वाली फ्लाइट में देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक युवक अपने पिता की मौत की खबर के बाद घर पहुंचने के लिए बेचैन दिखाई देता है। उसे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होना है, लेकिन फ्लाइट में देरी के चलते वह समय पर घर पहुंच पाएगा या नहीं, इसे लेकर काफी परेशान है। वीडियो में युवक रोते हुए एयरलाइन कर्मचारियों से जल्द घर पहुंचाने की गुहार लगाता दिख रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yash Dabas (@yashdabas__)

विज्ञापन
विज्ञापन



युवक के समर्थन में उतरे यात्री, लगाए नारे
युवक की हालत देखकर वहां मौजूद दूसरे यात्रियों का भी गुस्सा फूट पड़ा। सफेद शर्ट पहने एक यात्री एयरलाइन कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाता नजर आता है। वह कहता है कि एक बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परेशान है, लेकिन उसकी मदद नहीं की जा रही। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे यात्री भी उसके समर्थन में आवाज उठाने लगते हैं।


यात्रियों ने किया यह सवाल?
यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ नारेबाजी की। वीडियो में डिस्प्ले बोर्ड पर पटना जाने वाली फ्लाइट कई घंटे देरी से दिखाई दे रही है। नाराज यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों से सवाल किया कि जब विमान सेवा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं तो टिकटों की बुकिंग क्यों की जाती है? एक यात्री ने तो विमान सेवा की तुलना हरियाणा रोडवेज की बस से तक कर दी। यात्रियों का आरोप है कि उनकी शिकायतों का जवाब देने के बजाय कर्मचारी वहां से हटते नजर आए।

वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि किसी की जिंदगी में ऐसी इमरजेंसी कभी भी आ सकती है। ऐसे समय में एयरलाइन को यात्रियों की परेशानी समझनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि बेटे को इस तरह रोते देखकर कलेजा फट गया। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी महंगी टिकट लेने के बाद भी यात्रियों को समय पर मंजिल तक पहुंचने की सुविधा नहीं मिल रही है। एक और यूजर ने उस यात्री की तारीफ की, जिसने युवक की परेशानी देखकर उसके समर्थन में आवाज उठाई। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed