{"_id":"68ae7c29888b9593e103ae1c","slug":"soldier-went-to-meet-his-girlfriend-at-night-family-caught-him-red-handed-and-got-him-married-in-a-temple-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: फौजी रात में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, परिवार ने रंगे हाथों पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: फौजी रात में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, परिवार ने रंगे हाथों पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी
Wed, 27 Aug 2025 09:02 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:02 AM IST
सार
Viral Video: यह पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज का है। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह नाम का यह जवान सिरसा कला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्थुआ का रहने वाला है और भारतीय सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन
फौजी की करा दी शादी
- फोटो : एक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय सेना का एक जवान अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया और उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, जवान जब सोमवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो लड़की के परिजनों और गांव वालों ने उसे देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़कर जबरन मंदिर में शादी करवा दी गई। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज का है। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह नाम का यह जवान सिरसा कला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्थुआ का रहने वाला है और भारतीय सेना में कार्यरत है। इन दिनों उसकी तैनाती जम्मू में है। अजीत सिंह पिछले तीन साल से चुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर की रहने वाली युवती दिव्या से प्रेम करता था। दोनों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा था और अक्सर वे गुपचुप मिलते रहते थे।
विज्ञापन
फौजी की करा दी शादी
कुछ दिन पहले अजीत अपनी प्रेमिका से मिलने आया। लेकिन इस बार परिजनों को भनक लग गई। परिजनों ने अजीत और दिव्या को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद परिवार के लोग और गांव वाले भड़क उठे। मामला समाज में इज्जत का बन गया, इसलिए सभी ने मिलकर तुरंत ही दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने अजीत और दिव्या को पास के मंदिर ले जाकर मंडप सजवाया। पंडित को बुलाया गया और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्में पूरी करवाई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पंडित मंत्रोच्चारण करवा रहे थे और बाकी लोग शादी की तैयारियों में जुट गए। इस घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंदिर में पंडित विवाह की रस्में करवा रहे हैं और आसपास ग्रामीण खड़े होकर गवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने की है शिकायत
गांववालों और परिजनों का कहना है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया तो परिवार की इज्जत बचाने के लिए यही उचित समझा गया कि दोनों की शादी कर दी जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर अब तक उनके पास कोई शिकायत या तहरीर नहीं आई है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।