फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snakes are entering homes during the rainy season So this can be solved with this simple method

Zara Hatke: बारिश के मौसम में घरों में घुस रहा है सांप? तो इस आसान तरीके से दूर कर सकते हैं ये परेशानी

Tue, 03 Jun 2025 10:14 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

Zara Hatke: मानसून के मौसम में पानी से जुड़े और कई प्रजातियों के सांपों के देखे जाने की घटनाएं आम हो जाती हैं। ऐसे में समय रहते सतर्कता बरतना और उपाय करना जरूरी है, ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Snakes are entering homes during the rainy season So this can be solved with this simple method
इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग - फोटो : Freepik

विस्तार

बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही देश के कई इलाकों में कीड़े-मकोड़े, जीव-जंतु और सांपों की चहल-पहल बढ़ने लगती है। खासकर वे लोग जो जंगल, नदी-नाले, पहाड़ी क्षेत्र या पार्क के नजदीक रहते हैं, उनके लिए ये मौसम और ज्यादा चैलेंजिंग हो सकता है। ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को जीव-जंतुओं के घर में घुसने का ज्यादा खतरा होता है। एक तरफ जहां छोटे कीटों को कीटनाशक या घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है, वहीं अगर घर में सांप आ जाए तो स्थिति काफी डरावनी और खतरनाक हो सकती है। मानसून के मौसम में पानी से जुड़े और कई प्रजातियों के सांपों के देखे जाने की घटनाएं आम हो जाती हैं। ऐसे में समय रहते सतर्कता बरतना और उपाय करना जरूरी है, ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सांप को घर से दूर रखने के लिए आप किन उपायों को कर सकते हैं।

विज्ञापन


सर्पगंधा के पौधे का करें इस्तेमाल
सर्पगंधा एक ऐसा पौधा है जो न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि इसकी गंध से सांप दूर रहते हैं। अगर आप इसे पहचानने में असमर्थ हैं तो जान लीजिए कि इसकी जड़ें पीली और भूरे रंग की होती हैं और इसके पत्ते चमकदार हरे होते हैं। मानसून के मौसम में इस पौधे को घर की बालकनी, छत, आंगन या मेन डोर के पास लगाना काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी तेज गंध को सांप सहन नहीं कर पाते, इसलिए वे इसके आस-पास भी नहीं भटकते। खासकर उन क्षेत्रों में जहां सांपों का खतरा अधिक होता है, वहां यह पौधा काफी लाभदायक माना गया है।
विज्ञापन


इन उपायों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
सर्पगंधा के अलावा आप लहसुन, मगवॉर्ट, स्नेक प्लांट ,जिसे मदर-इन-लॉ टंग भी कहा जाता है,  तुलसी, प्याज, लेमन ग्रास और सोसाइटी गार्लिक जैसे पौधे भी लगा सकते हैं। ये सभी पौधे न सिर्फ सांपों, बल्कि मच्छरों और बाकी कीड़ों को भी घर से दूर रखने में मदद करते हैं। इनकी गंध और रासायनिक गुण बारिश के मौसम में पनपने वाले जीव-जंतुओं को भगाने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक औषधियों में भी काम आता है सर्पगंधा
सर्पगंधा का इस्तेमाल न सिर्फ सांपों को दूर रखने तक सीमित नहीं है। यह पौधा आयुर्वेदिक औषधियों में भी काम आता है। इसकी पत्तियों और छाल का इस्तेमाल बिच्छू या मकड़ी के काटने पर उनके जहर को बेअसर करने के लिए किया जाता है। अगर आप मानसून में अपने घर और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो यह सही समय है कि आप सर्पगंधा जैसे पौधे को अपने घर के आसपास लगाएं। यह एक आसान, प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जिससे न केवल सांपों से बचाव होता है, बल्कि अन्य कीटों और मच्छरों को भी दूर रखा जा सकता है। इससे न सिर्फ आपका घर सुरक्षित रहेगा, बल्कि वातावरण भी स्वच्छ बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed