{"_id":"68fa0d03a26092aad502afaf","slug":"snake-standing-with-spreaded-hood-on-road-mongoose-comes-to-hunt-but-people-pelt-stone-video-goes-viral-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snake Viral Video: सड़क पर फन फैलाकर बैठा कोबरा, तभी नेवला लेने वाला था जान, लेकिन इससे पहले ही पलट गया गेम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Snake Viral Video: सड़क पर फन फैलाकर बैठा कोबरा, तभी नेवला लेने वाला था जान, लेकिन इससे पहले ही पलट गया गेम
Thu, 23 Oct 2025 04:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Oct 2025 04:40 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेवला सांप की तरफ झपट्टा मारता है, आसपास खड़े लोग तुरंत हरकत में आ जाते हैं। कोई पत्थर उठाता है, कोई आवाज लगाता है 'भगा दो इसे' और देखते ही देखते नेवला वहां से भाग जाता है।
विज्ञापन
सड़क पर फन फैलाकर बैठा कोबरा, तभी नेवला लेने वाला था जान, लेकिन इससे पहले ही पलट गया गेम
- फोटो : Instagram/@d.charpota.51
विस्तार
People Protected Snake From Nevla Attack: सोशल मीडिया पर कोबरा और नेवला की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह राजस्थान के पीपलखूंट गांव की सड़क का है, जहां फन फैलाकर बैठे कोबरा देखकर लोग अपनी गाड़ी रोक देते हैं।
विज्ञापन
कुछ लोग कोबरा का वीडियो बनाने लगते हैं, तो कुछ लोग हैरानी से देखने लगते हैं। तभी अचानक एक नेवला वहां दौड़ता हुआ पहुंच जाता है। दोनों दुश्मनों को आमने-सामने देखकर लोगों का लगता है कि अब तो जरूर भीषण लड़ाई होगी, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेवला सांप की तरफ झपट्टा मारता है, आसपास खड़े लोग तुरंत हरकत में आ जाते हैं। कोई पत्थर उठाता है, कोई आवाज लगाता है 'भगा दो इसे' और देखते ही देखते नेवला वहां से भाग जाता है। लोग राहत की सांस लेते हैं। इस बार सांप हार या जीत से नहीं, बल्कि इंसानियत से जीत गया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Video: 'इंसानियत मर चुकी है', ट्रेन में सीट के लिए महाभारत, महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल
अब यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @d.charpota.51 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस कैप्शन लिखा है, 'पीपलखूंट नाल में। इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
Baba Vanga: बाबा वेंगा ने भारत, चीन और अमेरिका को लेकर किए हैं ये बड़े दावे, भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- नाग देवता की रक्षा करने वाले सबको मेरा प्रणाम। कई लोगों का कहना है कि शायद ये नाग देवता लोगों को किसी आने वाले खतरे से बचाने आए थे। राजस्थान में खासकर गोगा जी महाराज को नागों का देवता माना जाता है और यहां सांप को भगवान का रूप समझकर पूजा भी की जाती है।