फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake goes crazy over Bhojpuri song video of snake spreading its hood and watching the song Video Viral

Viral Video: भोजपुरी गाने का दीवाना हुआ सांप, फन फैलाकर मोबाइल की स्क्रीन पर गाना देखते हुए वीडियो वायरल

Thu, 16 Oct 2025 10:08 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 16 Oct 2025 10:08 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। इस वीडियो में एक सांप दिखाई दे रहा है, जो भोजपुरी गाने पर डांस देख रहा है।

विज्ञापन
Snake goes crazy over Bhojpuri song video of snake spreading its hood and watching the song Video Viral
सांप पर चढ़ा भोजपुरी गाने का खुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @raj.yaduvansi.961
loader

विस्तार

भोजपुरी गानों की दीवानगी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गई है। पहले यह गाने सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में ही ज्यादा सुने जाते थे, लेकिन अब पूरी दुनिया में इनकी धूम मच रही है। अफ्रीका में लोग भोजपुरी गानों पर डांस कर वायरल हो रहे हैं, वहीं कोरिया जैसे देशों में लोग भोजपुरी बोलना सीखने लगे हैं। यह बात बिहार और भोजपुरी संस्कृति के लिए गर्व की है। लेकिन सोचिए अगर इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी भोजपुरी गानों पर रिएक्ट करने लगें, तो कैसा लगेगा? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। इस वीडियो में एक सांप दिखाई दे रहा है, जो भोजपुरी गाने पर डांस देख रहा है। जी हां, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मोबाइल फोन पर भोजपुरी डांस सॉन्ग चल रहा है और सामने बैठे सांप की निगाहें उसी पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raju Yadav (@raj.yaduvansi.961)




भोजपुरी गाने का मजा ले रहा था सांप
लोगों का कहना है कि किसी ने मजाक के तौर पर मोबाइल को सांप के सामने रख दिया होगा। नई चीज देखकर सांप भी हैरान हो गया और उसी स्क्रीन को लगातार घूरता रहा। देखने वालों को ऐसा लग रहा है मानो सांप सच में भोजपुरी गाने का मजा ले रहा हो। यह नजारा इतना अनोखा है कि हर कोई हैरानी में पड़ गया है। आमतौर पर सांपों को डरावना और खतरनाक माना जाता है, लेकिन इस वीडियो में वह बेहद शांत दिखाई देता है। मानो वह भोजपुरी गाने में डूबा हुआ हो। कई यूजर्स ने तो मजाक में लिखा कि अब तो सांप भी मॉडर्न हो गए हैं और भोजपुरी गानों के फैन बन बैठे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर raj.yaduvansi.961 नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 1.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 3 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर आए कमेंट्स भी काफी दिलचस्प हैं। किसी ने लिखा, “अब तो सांप भी भोजपुरी मूड में आ गए हैं।” एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि भोजपुरी का असर अब जंगल के जीवों पर भी दिखने लगा है। वहीं कुछ लोगों को यह नजारा खतरनाक लगा। उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे मजाक ही क्यों न हो, लेकिन किसी सांप के इतना पास जाकर मोबाइल रखना और वीडियो बनाना बेहद जोखिम भरा काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed