{"_id":"6854e59695b5d13382002725","slug":"snake-entered-the-womens-coach-of-delhi-metro-girls-stood-on-the-seat-pressed-the-emergency-button-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में घुसा सांप, सीट पर खड़े होकर लड़कियों ने दबाया इमरजेंसी बटन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में घुसा सांप, सीट पर खड़े होकर लड़कियों ने दबाया इमरजेंसी बटन
Fri, 20 Jun 2025 10:07 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:07 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही सांप नजर आता है, महिलाओं के बीच हड़कंप मच जाता है। जान बचाने के लिए कई महिलाएं मेट्रो की सीटों पर चढ़ जाती हैं, तो कुछ इमरजेंसी रेड बटन को तलाशने लगती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में दिखा सांप
- फोटो : इंस्टाग्राम @schauhankeerty
विस्तार
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। कभी कोई डांस करता दिखता है तो कभी बहस या झगड़े की फुटेज वायरल होती है। लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, उसने सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो के वुमेन्स कोच में अचानक एक सांप दिखाई देता है, जिससे वहां मौजूद महिलाएं बुरी तरह घबरा जाती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही सांप नजर आता है, महिलाओं के बीच हड़कंप मच जाता है। जान बचाने के लिए कई महिलाएं मेट्रो की सीटों पर चढ़ जाती हैं, तो कुछ इमरजेंसी रेड बटन को तलाशने लगती हैं। इस दौरान कई बार बटन दबाया भी गया, लेकिन तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। थोड़ी देर बाद मेट्रो एक स्टेशन पर आकर रुकती है, जहां ट्रेन के बाहर पहले से भारी भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मेट्रो में घुसा सांप
इस 30 सेकंड की वायरल क्लिप में कोच के भीतर मची अफरा-तफरी साफ झलकती है। चारों तरफ सिर्फ महिलाएं ही नजर आती हैं, जिससे माना जा रहा है कि वीडियो महिला कोच का ही है। कुछ महिलाएं चिल्ला रही हैं, तो कुछ अन्य इधर-उधर भागती दिखाई देती हैं। हर कोई एक-दूसरे से कह रहा है कि बटन दबाओ, मदद बुलाओ। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि सांप मेट्रो कोच में कैसे और कहां से आया। लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि बरसात के मौसम में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मेट्रो प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @chauhankeerty नाम की यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिल्ली मेट्रो कभी बोर नहीं करती, यहां ट्रैफिक भी है और वाइल्डलाइफ भी।” इस Reel को 5 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, साथ ही 6 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 500 से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, आज से मेट्रो में सफर करते वक्त नया डर साथ रहेगा।" दूसरे ने मजाक में कहा, "दिल्ली वालों की जिंदगी में थ्रिल खत्म ही नहीं होता।" एक और यूजर ने लिखा, "लगता है पुराना दोस्त सरप्राइज देने आया है।" किसी ने मजाक करते हुए यह तक कह डाला, "सांप ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है।"