फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake catcher found a 25 year old female snake when he dug further he found a pile of eggs video goes viral

Viral Video: सांप पकड़ने वाले को मिली 25 साल पुरानी नागिन, जब और खोदा तो मिला अंडों का ढेर, वीडियो वायरल

Tue, 24 Jun 2025 12:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Jun 2025 12:48 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि महज 24 घंटे के अंदर इसे 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो में नजर आ रहे स्नेक एक्सपर्ट मुरली, जो अपनी जान की परवाह किए बिना सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
Snake catcher found a 25 year old female snake when he dug further he found a pile of eggs video goes viral
मिली 25 साल पुरानी नागिन - फोटो : इंस्टाग्राम @murliwalehausla24

विस्तार

जैसे ही बरसात का मौसम आता है, वैसे ही सांपों के निकलने की घटनाएं तेजी से सामने आने लगती हैं। वजह साफ है कि बारिश के चलते जब उनके बिलों में पानी भर जाता है तो ये जीव सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकल आते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसने लाखों लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक स्नेक कैचर ने 25 साल पुरानी एक नागिन और उसके दर्जनों अंडों को रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि महज 24 घंटे के अंदर इसे 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो में नजर आ रहे स्नेक एक्सपर्ट मुरली, जो अपनी जान की परवाह किए बिना सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए मशहूर हैं। उनकी इस बहादुरी को लेकर फिर एक बार सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Murari Lal (@murliwalehausla24)




25 साल पुरानी नागिन की खोज में स्नेक स्नैचर
जानकारी के मुताबिक कुछ ही समय पहले एक रेस्क्यू के दौरान मुरली को गंभीर चोट भी लगी थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्होंने काम पर लौटते ही फिर से मोर्चा संभाल लिया और यह खतरनाक मिशन पूरा किया। नागिन और उसके अंडों को पकड़ने के लिए मुरली सबसे पहले उस जगह की मिट्टी हटाते हैं, जहां सांप होने की आशंका थी।

मुश्किल से पकड़ में आती है नागिन
फावड़े से मिट्टी हटाने के बाद एक बिल दिखाई देता है। जैसे ही मुरली स्नेक कैचर डालते हैं, उन्हें एक सफेद अंडा नजर आता है। इसके बाद जब वे बिल को थोड़ा और खोदते हैं तो वहां दर्जनों अंडे नजर आने लगते हैं। वह बड़ी सावधानी से उन अंडों को एक डिब्बे में रखते हैं। इसके बाद वे उस नागिन को पकड़ने के लिए दोबारा बिल के पास लौटते हैं। काफी कोशिशों के बाद आखिरकार वह नागिन उनके काबू में आ जाती है, जिसने इन अंडों को दिया था। मुरली बिना डरे उसे भी कंटेनर में डाल देते हैं, जिसमें पहले से अंडे रखे थे। यह पूरी घटना लगभग 90 सेकंड के वीडियो में कैद हुआ है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @murliwalehausla24 ने पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “25 साल पुरानी नागिन इतने अंडे देने के बाद कहां छुपी थी और कैसे उसे रेस्क्यू किया गया।” इस क्लिप को एक दिन में ही 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं व्यूज की संख्या 3 करोड़ 25 लाख को पार कर चुकी है। पोस्ट पर 3 हजार से भी अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपके साहस को नमन है।” दूसरे ने कहा, “भोलेनाथ हमेशा आपकी रक्षा करें।” किसी ने सुझाव दिया, “ग्लव्स जरूर पहनें।” तो किसी ने इस ऑपरेशन को बेहतरीन बताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed