फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Sister in law was becoming smart in the ritual of feeding sweets Video goes Viral on Internet in Hindi

Viral Video: मिठाई खिलाने की रस्म में तेज बन रही थी साली, जीजा ने 5G की रफ्तार में कर दिया खेल, देखें वीडियो

Mon, 05 May 2025 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 May 2025 12:54 PM IST
सार

Dulha Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला दूल्हे को चम्मच से गुलाब जामुन खिलाने की कोशिश कर रही होती है। महिला दूल्हे की साली होती है और वह इस रस्म को निभा रही होती है। जैसे ही वह चम्मच से गुलाब जामुन दूल्हे की ओर बढ़ती है तभी दूल्हा राजा अचानक झपटता है और मिठाई चट कर जाता है।

विज्ञापन
Sister in law was becoming smart in the ritual of feeding sweets Video goes Viral on Internet in Hindi
दूल्हे ने तुरंत झपटी मिठाई - फोटो : एक्स@HasnaZaruriHai

विस्तार

जैसे ही शादी का सीजन शुरू होता है, वैसे ही इंस्टाग्राम पर शादी की रील्स की भरमार आ जाती है। आज की दुल्हनें अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। शादी के बाद विदाई से पहले की सुबह में हिंदू धर्म में कई परंपराएं और रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें दूल्हे की खूब खातिरदारी की जाती है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में इस समय का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इस वक्त दूल्हे को तरह-तरह के पकवान खाने के लिए दिए जाते हैं और कई रस्मों को निभाने के दौरान हंसी-ठिठोली भी होती है। इनमें से एक रस्म होती है दूल्हे को मीठा खिलाने का खेल, जिसे मजेदार तरीके से किया जाता है। इस खेल के दौरान दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए कुछ खास रस्में की जाती हैं और सब लोग मिलकर इसे काफी एंजॉय भी करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला दूल्हे को चम्मच से गुलाब जामुन खिलाने की कोशिश कर रही होती है। महिला दूल्हे की साली होती है और वह इस रस्म को निभा रही होती है। जैसे ही वह चम्मच से गुलाब जामुन दूल्हे की ओर बढ़ती है तभी दूल्हा राजा अचानक झपटता है और मिठाई चट कर जाता है। इसे देखकर वहां बैठे सभी लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। दूल्हे का यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग हो जाते हैं हैरान
वीडियो में यह साफ दिखाई देता है कि दूल्हा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसके सामने टेबल पर कई सारे टाइप के फूड आइटम्स रखे हुए हैं। उसी समय उसकी साली रस्म के लिए मिठाई खिलाने आती है, लेकिन दूल्हा बिना कोई देर किए चम्मच की तरफ बढ़ता है और गुलाब जामुन चट कर जाता है। सब लोग इस हरकत को देखकर जोर से हंस पड़ते हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट ने शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "भाई तो धोनी की स्टंपिंग से भी तेज निकले," और यह अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो को दो हजार से ज्यादा लाइक्स और ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किए, जैसे "भाई को बेइज्जत नहीं होना था," "जीजा तो नाक रख लिया," और "जीजा बिजली से भी तेज निकले।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed