फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Sister In Law joke backfired and the groom finally gave her a lesson that left people stunned video viral

Viral Video: दूल्हे से मजाक करती साली पर पलटा दांव, आखिर में दूल्हे ने जड़ दिया ऐसा सबक कि लोग देखकर दंग रह गए

Mon, 08 Dec 2025 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 Dec 2025 11:01 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दूल्हे की साली उस पर मजाक करने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा ऐसा जवाब देता है कि लोग मजे लेते हुए कहते दिखते हैं, जैसी करनी, वैसी भरनी।

विज्ञापन
Sister In Law joke backfired and the groom finally gave her a lesson that left people stunned video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो ऐसा है कि इसे देखने वाले लोग हंस भी रहे हैं और थोड़ा सा अजीब भी महसूस कर रहे हैं। मामला दूल्हे और दुल्हन के स्टेज का है, जहां वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दोनों मुस्कुराते हुए खड़े रहते हैं। तभी एंट्री होती है दुल्हन की बहन की यानी साली की, जो बड़ी प्यार भरी मुस्कुराहट के साथ अपने जीजा जी को रसगुल्ला खिलाने आती है। शुरुआत में सब लोग यही सोचते हैं कि ये तो आम शादी वाले प्यार-मजाक का हिस्सा है। लेकिन जैसे ही वह रसगुल्ला लेकर आगे बढ़ती है, माहौल अचानक बदल जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे विस्तार से बताने जा रहे है।

विज्ञापन


साली ने दूल्हे के साथ किया मजाक
साली जी रसगुल्ला खिलाने में इतनी जल्दी दिखाती हैं कि मिठाई का पूरा रस दूल्हे की शेरवानी पर बहने लगता है। शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि रसगुल्ला हाथ में दबते ही चाशनी सीधे दूल्हे के महंगे कपड़ों पर गिर पड़ेगी। दूल्हा मुस्कुराने की कोशिश करता है, लेकिन उसके चेहरे की हल्की चिढ़ सबको साफ नजर आती है। तभी साली रसगुल्ला दूल्हे के मुंह में जबरदस्ती ठूंसने लगती है, जबकि दूल्हा इतना बड़ा मुंह खोल ही नहीं पाता। नतीजा यह होता है कि रसगुल्ला आधा अंदर, आधा बाहर रह जाता है और सिचुएशन थोड़ी बेचैन करने वाली लगने लगती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Rocky Prajapati (@pankaj.rocky7096)

विज्ञापन
विज्ञापन



दुल्हन को भी आई हंसी
इसके बाद जो होता है, वो और भी मजेदार है। जब साली जी हद से ज्यादा मजाक करने लगती हैं, तो दूल्हा भी चुप नहीं रहता। वह तुरंत उसी रसगुल्ले को वापस साली को खिलाने की कोशिश करता है। यह दृश्य इतना अचानक होता है कि साली घबरा जाती है और तुरंत फ्रेम से किनारे हट जाती है। दुल्हन पास ही खड़ी सब कुछ देख रही होती है और वह हंसते-हंसते रह जाती है। शायद उसके मन में यही चल रहा होता है, “इस बार मेरी बहन फंस गई।”

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कम दिलचस्प नहीं हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद फनी बताया है। उनका कहना है कि ऐसी शरारतें ही शादी को मजेदार बनाती हैं। वहीं कुछ लोग इसे ज्यादा ओवरएक्टिंग बता रहे हैं। उनका मानना है कि आजकल शादियां असली भावनाओं से ज्यादा कंटेंट बनाने का जरिया बनती जा रही हैं। किसी ने लिखा,“साली का प्यार हो या तंग करना, लेकिन ये तो हद से ज्यादा हो गया।” एक दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा,“दुल्हन बस बाहर से हंस रही है, अंदर से तो बहन को खूब कोस रही होगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed