Viral Video: जेल से चौंकाने वाला वीडियो! कैदी खुलेआम शराब पीते और डांस करते दिखे, क्या है पीछे की सच्चाई?
Viral Video: यह वीडियो कथित तौर पर बेंगलुरु की सेंट्रल जेल का बताया जा रहा है और खास बात यह है कि यह तब सामने आया जब कुछ घंटे पहले ही सरकार ने जेल अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
विस्तार
बेंगलुरु की जेलों में सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसने सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कैदी जेल के अंदर शराब और स्नैक्स के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। किसी के हाथ में डिस्पोजेबल गिलास है, कोई मूंगफली खा रहा है तो कोई गाने की धुन पर झूमता नजर आ रहा है। इसे देखकर तो ऐसा लगता है मानो यह कोई जेल नहीं, बल्कि किसी क्लब की पार्टी हो। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो कथित तौर पर बेंगलुरु की सेंट्रल जेल का बताया जा रहा है और खास बात यह है कि यह तब सामने आया जब कुछ घंटे पहले ही सरकार ने जेल अधिकारियों को फटकार लगाई थी। दरअसल इन अधिकारियों पर आरोप था कि वे कुछ अपराधियों को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं यानी मोबाइल फोन, टीवी, खास खाने-पीने का इंतजाम और अब तो शराब तक।
📍బెంగళూరు జైలు వీడియో సంచలనం
— VAVILALA RAJASHEKHAR (@VRajeshekar) November 10, 2025
ఐసిస్ రిక్రూటర్ VIP సౌకర్యాలు పొందుతున్న వీడియో ఇటీవల లీకైంది.
తాజాగా ఖైదీలు జైల్లో మద్యం తాగుతూ,పార్టీ చేసుకుంటున్న మరో వీడియో బయటకు వచ్చింది.
వీడియోలో ఖైదీలు పాటలు పాడుతూ, నృత్యం చేస్తూ,మద్యం పార్టీ నిర్వహిస్తున్నట్లు కనిపిస్తోంది. pic.twitter.com/NQ53vLQvhx
कैदी जेल में कर रहे थे अय्याशी
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेबल पर डिस्पोजेबल गिलास रखे हैं जिनमें शराब डाली गई है। साथ में कटे हुए फल और मूंगफली जैसे स्नैक्स भी सजाए गए हैं। इतना ही नहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें चार छोटी शराब की बोतलें करीने से रखी हुई हैं और कुछ कैदी बर्तन पीटकर म्यूजिक बना रहे हैं। बाकी कैदी उसी आवाज पर नाच रहे हैं, मानो किसी फंक्शन का मजा ले रहे हों। हालांकि, अमर उजाला ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसने जेल प्रशासन की नींद जरूर उड़ा दी है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद अंदर शराब की बोतलें और मोबाइल फोन कैसे पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस के सुशासन का शर्मनाक, खतरनाक निर्लज्ज प्रदर्शन...
— Satish Chandra Misra (@mishra_satish) November 9, 2025
पहले वीडियो में 18 महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या के आरोप में बंद सीरियल रेपिस्ट उमेश रेड्डी बेंगलुरु सेंट्रल जेल के अंदर एक आइटम सॉन्ग का आनंद ले रहा है और अपने मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा है। बलात्कार और हत्या के… pic.twitter.com/3i1sCNqdvb
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसमें शामिल सभी लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।” वहीं किसी ने तंज कसते हुए लिखा, “ऐसी जेल में जाने का तो मन करेगा।” एक और यूजर ने लिखा, “मेरा देश बदल रहा है।” इस घटना ने न सिर्फ जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि कहीं न कहीं सिस्टम में ढिलाई और लापरवाही लगातार बढ़ रही है। अब देखना यह होगा कि सरकार और जेल विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।