{"_id":"67c2c68570b7424752032f61","slug":"shark-attacks-on-diver-and-swallows-camera-rare-footage-shows-stunning-visuals-of-fish-mouth-video-goes-viral-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पानी में गोताखोरों का कैमरा निगल गई शार्क मछली, फिर दिखा हैरान करने वाला दुर्लभ नजारा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पानी में गोताखोरों का कैमरा निगल गई शार्क मछली, फिर दिखा हैरान करने वाला दुर्लभ नजारा
Sun, 02 Mar 2025 01:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:49 PM IST
सार
Viral Video: गहरे पानी के अंदर रहने वाली शार्क एक मांसाहारी मछली है, जो अपना भेट भरने के लिए छोटी मछलियों का शिकार करती है। अब एक शार्क मछली का बेहद हैरना करने वाला वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
पानी में गोताखोरों का कैमरा निगल गई शार्क मछली, फिर दिखा हैरान करने वाला दुर्लभ नजारा
- फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई वायरल वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ हंसाने वाले होते हैं, कुछ भावुक करने वाले होते हैं। कुछ वीडियो बेहद हैरान करने वाले होते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी ही आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जानवरों की लड़ाई और उनकी चालाकी के भी कई वीडियो देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
गहरे पानी के अंदर रहने वाली शार्क एक मांसाहारी मछली है, जो अपना भेट भरने के लिए छोटी मछलियों का शिकार करती है। अब एक शार्क मछली का बेहद हैरना करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें शार्क को पानी के भीतर पांच से छह गोताखोर नजर आथे हैं। वह इन पर हमला करने के लिए आगे बढ़ती है, लेकिन जैसे ही वह पानी के अंदर रखे उनके सामान को पकड़ने के लिए अपना मुंह फाड़ती है।
विज्ञापन
इस दौरान एक गोताखोर उसके मुंह में अपना कैमरा फेंक देता है। उसके बाद कैमरे में ऐसे नजारा कैद होता है, जो बेहद ही दुर्लभ होता है। इसमें कैमरा उसके पेट के अंदर का नजारा दिखाता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। इसके साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
Nasa Asteroid 2024 Yr4: क्या चंद्रमा से टकराएगा खतरनाक ऐस्टरॉयड? नासा ने जारी की बड़ी चेतावनी
कैमरा खा गई शार्क
वीडियो में शार्क तेजी से गोताखोरों के सामने आती हुई दिखाई दे रही है। शार्क जैसे ही गोताखोरों के सामने पहुंच जाती है और एक गोताखोर की तरफ तेजी से भागती है और नीचे रखे एक मेटल बॉक्स को अपने दांत से कपड़ने की कोशिश करती है। इस दौरान उसका जैसे ही मुंह खुलता है, एक गोताखोर उसके मुंह में कैमरा फेंक देता है जिसे वह निगल जाती है।
Monalisa Dance Video: बेबी सोना कहने का... गाने पर मोनालिसा ने किया खूबसूरत डांस, वीडियो देखकर दीवाने हुए लोग
Shark eats camera, films own mouth, spits it back out pic.twitter.com/8uUFNMJ3jv
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) February 24, 2025
शार्क के कैमरा निगलते ही उसके पेट के भीतर का नजारा दिखने लगता है। कैमरे को निगलते ही, जैसे ही शार्क को असहज महसूस होता है, वह तुरंत कैमरे को उगल देती है। हालांकि, 30 सेकंड तक कैमरा उसके मुंह में रहता है, जिससे यूजर्स को उसके पेट के अंदर का नजारा दिख जाता है।
Zara Hatke: कछुए के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम हैं ये चार बातें, जानकर नहीं होगा भरोसा
एक पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि शार्क कैमरा खाती है, अपना मुंह फिल्माती है, उसे वापस उगल देती है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है।