गर्भपात होने के बाद भी हुआ बच्चा, यकीन न हो तो पढ़ें ये खबर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड के डबलिन में रहने वाली मिशेल हुई का गर्भ छह हफ्ते और दो दिन का था।
तभी एक दिन रेलवे स्टेशन पर चलते वक्त वो गिर गई और उनका मिसकैरेज हो गया।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया और बच्चे के पेट मं मर जाने के बाद डॉक्टरों ने उनका यूट्रर्स साफ करने के लिए उन्हें दो गर्भनिरोधक गोलियां भी दी।
धड़क रहा था दिल
अपने गर्भ के फाइनल चेकअप के लिए वो अस्पताल गई। उन्हें बहुत दुख था कि उनके पेट में पलने वाला बच्चा अब नहीं रहा।
तभी डॉक्टरों ने उनकी जांच की। लेकिन जांच में पता चला कि मिशेल के गर्भ से एक बच्चे की दिल की धड़कन सुनाई दे रही है।
डॉक्टरों ने फिर मिशेल का टेस्ट किया और उसे बताया कि उसके पेट में जुड़वा बच्चे थे जिसमें कि एक एक्सीडेंट के बाद नहीं रहा।
बचा है एक
डॉक्टरों ने बताया कि मिशेल के पेट में अभी भी एक बच्चा है जो बिल्कुल्ा ठीक है।
ये सुनकर तो जैसे मिशेल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उसने न सिर्फ पेट में बच्चे को पाला बल्कि उसे जन्म भी दिया।
वो एक बच्ची थी जिसे जन्म देकर मिशेल बहुत ही खुश हुई।
फेसबुक की लत ने ये क्या करवा डाला?