ये है हकीकत की उल्टे पैरों वाली औरत, देखें दंग करती तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दुनिया मे आपने एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब शरीर वाले इंसानों को देखा होगा या उनके बारे में जानते होंगे। लेकिन, क्या आपको पता है कि जिन किस्से-कहानियों में हम उल्टे पैर वाले लोगों के बारे में बात करते हैं, वो असल जिंदगी में भी हैं?
हफपोस्ट में छपी खबर के मुताबिक चीन के चौंगकिंग में रहने वाली वैंग फैंग के दोनों पैर उल्टे हैं। उनकी एड़ियां पैर के आगे के हिस्से में हैं और अंगुलियां पीछे की तरफ।
सिर लेकर वो पैरों तक वो किसी आम इंसान जैसी ही दिखती हैं, लेकिन उल्टे जूते पहने वैंग फैंग किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं।
पेशे से है एक वेटरेस
वैंग बताती हैं कि जब उनका जन्म हुआ था तभी से उनके पैर उल्टे थे। सभी को ऐसा लगा कि ऐसी जिंदगी को ये कैसे काटेगी।
लेकिन, वैंग ने कभी भी किसी को अपने ऊपर तरस खाने का मौका ही नहीं दिया। वो असल में जोश और सकारात्मक सोच रखने वाली शख्सियत हैं।
पेशे से वो चीन के रेस्टोरेंट में ही वेटरेस हैं। उनसे हर कोई खुश रहता है। लगभग 30 साल की वैंग कहती हैं कि उन्हें उनका काम पसंद हैं और स्टाफ से लेकर आने वाले मेहमानों तक सभी उनको खूब पसंद करते हैं।
नहीं समझती खुद को किसी से कम
वैंग खुद को किसी से कम नहीं आंकती हैं। बल्कि ये कहती हैं कि वो उल्टे पैर होने के बावजूद वो तेज दौड़ लेती हैं।
वेटरेस होने के नाते उन्हें खाने-पीने आए मेहमानों के लिए तेजी से भागना पड़ता है। वो अपने कई दोस्तों से ज्यादा तेज दौड़ती हैं और खुद को विक्षिप्त नहीं मानती हैं।
उन्हें उनकी जिंदगी पसंद हैं और ऐसे ही पैरों के साथ जी भर के जी लेना चाहती हैं।