फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   woman undergoes brain surgery while playing violin

खुली थी खोपड़ी, वायलिन बजाते हुए इसने करवाई अपनी सर्जरी!

Wed, 17 Sep 2014 10:28 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
woman undergoes brain surgery while playing violin

सिर हो या टखना, हर तरह की सर्जरी से पहले पेशेंट को डॉक्टर बेहोश कर देते हैं। घंटों चलने वाले ऑपरेशन में पेशेंट बेसुध होकर पड़ा रहता है।

विज्ञापन


पर मिलिए, इस गजब की महिला और अजब-गजब तरह के डॉक्टरों ने जिन्होंने एक ब्रेन सर्जरी को औरत के होश में रहते हुए अंजाम दिया।

मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक युरोप के लिथुआनिया रहने वाली मिस नाओमी इलिशुव को हमेशा से वायलिन बजाना खासा पसंद रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो वायलिन बजाने के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।
विज्ञापन

छोड़ना पड़ा था करियर

woman undergoes brain surgery while playing violin

लेकिन बीस साल पहले लिथुआनियन नेशनल सिंमफनी ऑक्स्रट्रा ने उन्हें वायलिन बजाने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनके हाथ अत्यधिक रूप से हिलते थे।

हाथों की ज्यादा कंपन एक तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्या की वजह से थी। दिमाग को कोई हिस्सा जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहने की वजह से उनके हाथों पर वायलिन बजाते हुए असर दिखता था।

एक तरह से जिस महिला का प्रोफेशनल करियर खत्म हो चुका था, उसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने अब नई पहल की। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें नाओमी के दिमाग को खोलकर उस हिस्से को देखना होगा जो ज्यादा एक्टिव है। एक पेस मेकर लगाकर उसकी स्पीड को कंट्रोल करना होगा।

बताया तरीका

woman undergoes brain surgery while playing violin

इसराइल के तेल अविव में सर्जनों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान नाओमी को एक्टिव रहना होगा। अगर वो एक्टिव नहीं हुई तो दिमाग खोलने के बाद भी वो इस बात का अंदाजा नहीं गला पाएंगे कि उन्हें पेसमेकर लगाना कहां है।

पेसमेकर लगाने के बाद सर्जन हाथ के हाथ रिजल्ट देखना चाहते थे। इसके लिए नाओमी को सर्जरी के दौरान भी एक्टिव रहने को बोला गया। नाओमी ने वायलिन बजाना जारी रखा और पीछे ही उसके दिमाग की सर्जरी भी चल रही थी।

इस पुरुष के निकल आए स्तन, यकीन ना हो तो पढ़ें खबर!

इंसान के होंठ हैं या फिर मछली के?...आप खुद ही तय करें


जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!

मिलिए उल्‍टे सिर वाले से इस अनोखे इंसान से!





सर्जरी सही ढ़ंग से संपन्‍न हुई। सर्जनों ने नाओमी की इच्छाशक्ति को माना और जाना कि सब कुछ मुमकिन है। अगर आप इस ऑपरेशन की वीडियो देखना चाहते हैं, तो क्लिक करें


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed