फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   Walking Corpse Syndrome

जिंदा रहकर भी खुद को तीन सालों तक मुर्दा मानती रही ये लड़की

Mon, 19 Jan 2015 08:28 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
Walking Corpse Syndrome

क्या कभी कोई जिंदा होते हुए भी खुद को मरा हुआ मान सकता है? वो भी पल भर के लिए बल्कि जिंदगी के पूरे तीन सालों तक। डेली मेल के मुताबिक 17 साल की हेली स्मिथ पिछले तीन सालों से खुद को मर चुका मानती थीं।

विज्ञापन


उन्हें कभी ऐसा लगता ही नहीं था वो जिंदा है। वो जी तो रही थी, पर हमेशा एक ऐसा अहसास होता है जैसे उनके कोई भी अंग काम नहीं कर रहें हैं।

जैसे उन्हें कभी खाना भी खाने का मन नहीं होता और खुद को भूखा रखकर उन्हें शांति मिलती। वो डॉक्टरी जांच के बाद इसकी वजह भी जानती थी, लेकिन फिर भी खुद की मदद नहीं कर पाती।

विज्ञापन

कोटार्ड सिंड्रोम की है शिकार

Walking Corpse Syndrome

मेडिकल साइंस की दुनिया में इस बीमारी को वॉकिंग कॉपर्स सिंड्रोम नाम से जाना जाता है। इसे कोटार्ड सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है। ये अति दुर्लभ बीमारी है।

लेकिन हेली ‌कहती हैं कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि वक्त रहते ठीक तरह के इलाज और डिस्नी कार्टून ने जिंदा रह‌ना सिखाया। उन्होंने बताया कि उनके ब्वॉयफ्रेंड उन्हें उनकी पसंदीदा चीज यानी के कार्टून खूब दिखाते थे।

जेरेमी जानते थे कि हर वक्ज मरा हुआ महसूस करने के बाद भी कार्टून देखकर वो जीवित महसूस करती हैं।
साथ ही एक थेरपिस्ट की मदद से उन्होंने किसी तरह खुद को इस बीमारी से बाहर निकाला।

ऐसे लोग ज्यादातर अंजाने में मरते हैं

Walking Corpse Syndrome

डॉक्टर बताते हैं कि कोटार्ड सिंड्रोम से पीड़ित लोग खुद को चोट पहुंचा-पहुंचाकर मार डालते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि वो खाना नहीं खाते और भूखा रहकर मौत को गले लगा लेते हैं।

अपनी बीमारी से किसी तरह निकलने के बाद अब मिस स्मिथ लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने और वक्त रहते सही फैसले लेने के लिए बढ़-चढ़कर काम करती हैं।

वो कहती हैं कि एक वक्त था जब उन्हें जीना ही नहीं भाता था क्योंकि वो खुद को मरा मान चुकी थी। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed