फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   scientists created artificial human mind

हैरतअंगेज! वैज्ञानिकों ने बनाया पहला इंसानी दिमाग

Sat, 22 Aug 2015 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Aug 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
scientists created artificial human mind

दिमागी बीमारियों का प्रभावी इलाज ढूंढने के मामले में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में पहला ऐसा मस्तिष्क तैयार किया है, जो एक संपूर्ण मानव मस्तिष्क जैसा ही है। यह दुनिया का पहला ऐसा मस्तिष्क है, जिसके 99 फीसदी जीन और कोशिकाएं एक इंसान के दिमाग की तरह ही हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह मस्तिष्क चार हफ्ते के भ्रूण के मस्तिष्क जितना विकसित हो चुका है।

विज्ञापन

 
अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह कमाल कर दिखाया है। यह मस्तिष्क वयस्क त्वचा की कोशिकाओं से तैयार किया है। शोधकर्ता रेने आनंद बताते हैं कि इस पर कई जटिल दिमागी बीमारियों के लिए विकसित की जा रही दवाओं का परीक्षण किया जा सकेगा। जिससे लाइलाज बीमारियों का इलाज ढूंढने में आसानी होगी।
विज्ञापन

दिमागी बीमारियों के इलाज की बंधी उम्मीद

scientists created artificial human mind

वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया पहला मानव मस्तिष्क पेंसिल रबड़ के जितना बड़ा है। आकार में भले ही यह छोटा हो, लेकिन इसकी कोशिकाएं और जीन लगभग एक इंसान के दिमाग की तरह ही हैं।

प्रयोगशाला में तैयार किया गया यह मस्तिष्क कई गंभीर दिमागी बीमारी जैसे अल्जाइमर, ऑटिज्म और पर्किंसन का इलाज ढूंढने में मदद करेगा। शोधकर्ता बताते हैं कि तंत्रिका तंत्र की बीमारियों का इलाज खोजने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed