बदन के अंदर निकल आए कई फफोले, हैरान कर देगी इसकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हल्की सी चोट हमें इतनी बेचैन कर देती है कि रूक-रूककर दिनभर हमारा ध्यान चोट पर जाता है। पर, जरा सोखिए इन लोगों के बारे में जिनके पूरे बदन में रहस्यमयी ढंग से फफोले निकल रहें हैं।
इससे ना सिर्फ बदन का लुक खराब हो रहा है बल्कि ये फफोले काफी पीड़ादायी भी हैं।
डेली मेल के मुताबिक चीन के साहेकुन नाम के गांव के ये लोग एक अजीबोगरीब तरह की सूजन का शिकार हो रहें हैं। इन फफोलों के निकलने की वजह से लोग काफी थके रहते हैं और किसी भी काम करने के लायक नहीं बचे हैं।
कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें चमड़ी के साथ-साथ हड्डियों में भी दर्द रहता है। इस बात की जानकारी जब डॉक्टरों को पता चली तो उन्होंने इसकी सही वजह बताई।
गंदी नदी का पानी है दोषी
अच्छी सेहत के पीछे बढ़िया खान-पान बड़ी वजह है। जिसे पौष्टिक भोजन ना मिले और पीने के लिए साफ पानी तो उस शख्स की तबियत खराब होना आम है।
डॉक्टरों ने बताया कि लोगों में इस बीमारी के बढ़ने का कारण है कैडमियम पॉयजनिंग। ये एक तरह का जहर है जो उस गांव की मिट्टी और फैक्ट्री के गंदे पानी में घुला हुआ है।
इस गांव से बहती नदी में लेड की मात्रा अत्यधिक है। ये इतना जहरीला है कि इससे नहाना तक भी नहीं चाहिए। लेकिन गरीब लोग इसी नदी से मछली मारकर लाते हैं और खाते हैं।
कहीं नही जा सकते हैं लोग
डॉक्टरों के मुताबिक गांव की गरीब जनता भली-भांति इस बात से वाकिफ है कि उनकी नदी का पानी बेहद गंदा है। फिर भी और कोई चारा ना होने पर, उन्हें इसी नदी
पर निर्भर रहना होता है।
लोग बताते हैं कि सालों पहले यहां एक माइन थी। दिवालिया होने के बाद सरकार ने उसे बंद तो कर दिया लेकिन उससे निकलने वाले पदार्थ और बाकी चीजें पानी को इतना खराब कर चुके थे कि उससे लोग आज भी पीड़ित हो रहें हैं।
लोगों को इस बीमारी से इतनी परेशानी है कि कई तो दस सालों से बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। ऐसे में जो लोग गांव छोड़ कर जाने के काबिल बचे थे, वो तो चले गए लेकिन जो ऐसा नहीं कर पाए वो मर रहें हैं।
कोई दवाइ भी इन्हें ठीक से राहत नहीं दे पा रही है।