बड़ा खुलासा! चांद के अंदर भी भड़कती है तेज ज्वाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी चंदा मामा के बारे में ऐसा नहीं सुना होगा कि उसके अंदर भी एक ज्वाला भड़कती है और उसके अंदर भी एक आग पनपती है।
बेहद फिल्मी सी लगने वाली ये लाइन हमारे चांद पर बिल्कुल फिट बैठती है। जी हां, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में चीन के बीजिंग के रीसर्चों ने इस मामले में एक खुलासा किया है।
उनका कहना कि चांद के अंदरूनी हिस्से यानी के कोर में लावा बहता है। उनके हिसाब से धरती की गुरूत्वाकर्षण शक्ति ही चांद के कोर में लावा के बहते रहने की बड़ी वजह है।
ऐसे निकला निष्कर्ष
आप ये मत सोचिए कि चीन के वैज्ञानिकों ने यूं ही इस रिपोर्ट को पब्लिक किया है।
उन्होंने कोई भी तर्क देने से पहले अपोलो मिशन के सेस्मिक एक्सपेरिमेंट्स और जापान के सीलीन लूनर ऑर्बिटर को गहराई से जांचा है।
अपने जांच से उन्होंने ये भी बात साफ की कि चंद्रमा का कोर यानी के बीच का सबसे भीतरी हिस्सा अब भी नहीं ठंडा हुआ है।
बता सकता है बहुत कुछ
वैज्ञानिकों के इस टीम को लीड करने वाले प्लैनटेरी सांइस इंस्टीट्यूट, चाइना युनिवर्सिटी ऑफ जीओसाइंसेज के डॉक्टर यूजी हराडा ने बताया कि चांद के अंदर आग की बहुत ही पतली और नर्म लेयर लगातार तैयार हो रही है।
उन्होंने आगे जोड़ा कि इस प्रोसेस को गौर से समझने पर ये भी समझा जा सकता है कि कैसे धरती और चांद अस्तित्व में आए और इनका कैसे विकास हुआ।