फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   man has 20 live maggots living inside his body

सिहरन देने वाले 20 जिंदा कीट इस आदमी के शरीर से निकले

Tue, 11 Nov 2014 10:28 AM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
man has 20 live maggots living inside his body

अगर आपको बदन पर या फिर उसके अंदर तेज खुजली और जलन का एहसास हो, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में ना लें।

विज्ञापन


वजह, ये शख्स जिसकी कहानी जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मिरर में छपी खबर के मुताबिक चीन के ग्वानजाउ प्रांत में रहने वाले आदमी को बीते कुछ दिनों से तेज खुजली की शिकायत थी।

उसे हर वक्त ऐसा लगता कि कुछ उसके बदन में है जिसे वो निकाल बाहर फेंकना चाहता था। लेकिन, उसे कुछ साफ तौर पर पता नहीं चल रहा था।

जलन और खुजली की शिकायत इतनी बढ़ी की मां नाम के इस व्यक्ति को शेनजेंन के ननशान अस्पताल में जाना पड़ा।

अरे बाप रे! इस बात का नहीं था ख्याल

man has 20 live maggots living inside his body

अस्पताल पहुंचने पर वहां के डॉक्टर ने बताया कि उसकी जांच किया जाना बहुत जरूरी है।

मामले की गंभीरता को देखकर मां की कई किस्मों की जांचे हुईं। पता चला कि उसके पेट और दाईं जांघ के अंदर जिंदा कीट पनप रहें हैं।

उनके आकार आश्चर्यजनक रूप से बड़े हैं और वो ओसिनोफ्लिस की मात्रा को बढ़ा रहें हैं। इससे खून की कोशिकाएं कीड़ों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पा रही हैं।

डॉक्टर ने कहा कि इन्हें बढ़ने से रोकने के लिए इन्हें अंग के बाहर कर देना ही ठीक होगा। उन्होंने सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर गई थी पस

man has 20 live maggots living inside his body

ये बहुत दर्दनाक और खतरनाक था। डॉक्टरों को मां को बेहोश करना पड़ा। इसके बाद उसके बदन पर हर जगह पस निकल चुके थे।

मवाद को ऑपेरट कर उन्होंने मां के पेट और जांघों तक पहुंच बनाई। वो ऑपरेट कर आश्चर्य में पड़ गए कि मां के बदन में एक दो नहीं 20 मैगोट यानी एक तरह के कीट थे।

ये ऐसे कीट होते हैं जो मौका पाते ही इंसानी शरीर में पनपने लगते हैं। बाद में मां ने बताया कि पिछले दिनों वो सैर-सपाटे के मकसद से अफ्रीका गया था।

वहीं आमतौर पर पाए जाने वाले ये कीट उसके बदन में कब घुस गए होंगे, उसे पता ही नहीं चला। ये उसी का असर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed