फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   Heracleum mantegazzianum, giant hogweed is dangerous for skin

सांप से भी जहरीला है ये पौधा, सहलाने वाले का करता है बुरा हाल

Tue, 14 Jul 2015 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 14 Jul 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Heracleum mantegazzianum, giant hogweed is dangerous for skin

यूं तो पेड़ पौधे कुदरत के साथ साथ हमें भी कई नेमते बख्शते हैं लेकिन कुछ पेड़ वाकई हमारे लिए खतरनाक है। इन्हीं में से एक है किलर ट्री के नाम से मशहूर जाइंट होगवीड। गाजर की प्रजाति का ये पौधा इतना खतरनाक है कि इसे छूने भर से हाथों पर फफोले पड़ जाएंगे। इसे छूने वाले लोगों के जख्मी और अंधे होने की खबरें भी मिली हैं।

विज्ञापन


जैसा कि आप तस्वीरों में देख रहे हैं, इसको छूते ही 48 घण्टे के भीतर शरीर पर कई सारे छाले निकल आते हैं। मवाद भरे ये फफोले भरने में सालों लग सकते हैं। डाक्टरो का कहना है कि इस तरह की कोई दवा नहीं जो इस पेड़ का तोड़ निकाल सके।
विज्ञापन


इस पौधे को जाइंट होगवीड कहते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम है हेरकिलम मेंटागेजिएनम। ये पौधा गाजर की प्रजाति का है। ये देखने में इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसे छूने के लिए ललचा जाए। लेकिन एक बार छूने के बाद आप जरुर पछताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके संपर्क में आया व्यक्ति छः महीने तक सूरज की रोशनी में नहीं जा सकता

Heracleum mantegazzianum, giant hogweed is dangerous for skin

दरअसल होगवीड के अंदर पाया जाना वाला जहरीला रसायन ही इसे सांप के जहर से भी ज्यादा खतरनाक बनाता है। होगवीड के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो मनुष्य की त्वचा के संपर्क में आते ही काफी भयानक परिणाम देता है।

अगर आपने इस पेड़ को सहला भी दिया तो कुछ ही घंटों में पूरी त्वचा जलने लगेगी। यहां तक कि अगर आप धूदरअसल होगवीड के अंदर पाया जाना वाला जहरीला रसायन ही इसे सांप के जहर से भी ज्यादा खतरनाक बनाता है। होगवीड के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो मनुष्य की त्वचा के संपर्क में आते ही काफी भयानक परिणाम देता है।

अगर आपने इस पेड़ को सहला भी दिया तो कुछ ही घंटों में पूरी त्वचा जलने लगेगी। यहां तक कि अगर आप धूप में गए तो परिणाम और भयंकर हो जाएंगे। कुछ लोग जो होगवीड के संपर्क में आए लगभग छः महीने तक सूरज की रोशनी में नहीं जा पाए। ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed