भावुक और अशांत होते ही बदल जाता है इस बच्ची का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेशानी, अशांति या तनाव में आने पर आपने लोगों के चिड़चिए होने या फिर एकदम शांत होने वाले फेज को तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी तनाव से बदलते चेहरे को देखा है?
नहीं ना। डेली मेल के मुताबिक छह साल की स्टेफनी ब्राउन कभी भी तनाव या परेशानी में नहीं आ सकती।
अगर वो ऐसा करती है, तो सबसे पहले उसका बदन ही उसका साथ छोड़ना शुरू हो जाता है।
है बीमारी
इंगलैंड के यॉर्कशयर में जन्मी स्टेफनी बचपन से ही दुर्लभ बीमारी डिफ्यूज क्यूटानीअस मैसटोसाइटोसिस से पीड़ित हैं।
इस बीमारी में परेशानी, कोई भी दुख, बेचैनी होने पर पूरे बदन में अजीबोगरीब चक्कते निकल आते हैं।
इनका अगर इलाज नहीं किया गया तो इससे मौत भी हो सकती है।
स्टेफनी के बदन पर ये चक्कते कुछ ज्यादा ही बड़े-बड़े निकलते हैं।
लिया खास इलाज
अगर स्टेफनी कभी सीरियस भी हो जाती है तो उसे तुरंत ही शांत करवाना पड़ता है। चकत्ते ना उठें, इसलिए वो कई तरह की दवाइयां लेती हैं।
उन्होंने ये भी जोड़ा कि छह साल की प्यार सी बच्ची स्टेफनी बड़े होकर मॉडल बनना चाहती है।
अपनी बेटी को ठीक करने के लिए उन्होंने उसे यूवी रेज ट्रीटमेंट भी दिलवाया है। उससे काफी फर्क पड़ा है। वो मानती हैं कि स्टेफनी के बड़े होते-होते से ये बीमारी नहीं होगी।