फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   boy nipples producing milk

ब्रेन ट्यूमर के कारण लड़के में आए लड़कियों जैसे शारीरिक बदलाव

Sat, 17 Jan 2015 03:14 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
boy nipples producing milk

इस लड़के को कई दिनों से स्तन में गीलापन रहने की शिकायत थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि उसके साथ ये सब क्या हो रहा है।

विज्ञापन


अपनी इस समस्या के समाधान के लिए वो डॉक्टर के पास गया। डेली मेल के मुताबिक जो बात जांच में निकल कर आई वो वाकई किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी थी।

डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके स्तन से महिलाओं की तरह दूध निकल रहा है। जिसे वो गीलापन और जरूरत से ज्यादा पसीना निकलने की बात समझ रहा था, वो असल में स्तन से निकलता दूध था।

विज्ञापन

लड़का होने के बाद ऐसी शिकायत?

boy nipples producing milk

न्यूयॉर्क में रहने वाले इस लड़के की जांच डॉक्टरों ने बढ़िया तरीके से की। एक न्यूरोलॉजिस्ट ने जांच के बाद बताया कि इस लड़के को ब्रेन ट्यूमर हो रहा है।

ये शुरूआती चरण में है और लड़के के हॉरमोन्स कुछ कंफ्यूज होकर काम करने लगे हैं। न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि स्तन से दूध निकलने की समस्या लड़कों में पाई जा सकती है अगर उनके हॉरमोन्स लैक्टेशन ग्लैंड्स को एक्टिवेट कर देते हैं।

मेडिकल साइंस में इस कंडिशन को गैलेकटोरिया कहा जाता है। ये हॉरमोन्स के कंफ्यूज होने की वजह से हो सकता है।

पता चली कई बातें

boy nipples producing milk

डनकन (बदला हुआ नाम) के माता-पिता ने बताया कि काफी दिनों से उनके बेटे को सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या थी। वो खोया-खोया सा रहता था।

जांच के बाद ही पता चल सका कि उसे ब्रेन ट्यूमर होने ही वाला था। उसकी पहचान सही वक्त पर हो गई और उसे ठीक किया जा सका।

लड़के को पहले से ही नार्कोलेप्सी के साथ कैटाप्लेक्सी की शिकायत थी। इस बीमारी में मसल्स में कमजोरी महसूस होती है। कई बार चाहते हुए भी बॉडी हिल नहीं पाती है और ऐसा लगता है जहां हो वहीं पड़े रहो।

इतनी दिक्कतों के साथ डॉक्टरों ने बताया कि हॉरमोन्स समझने में कभी-कभी गच्चा खा जाते हैं कि कैसे रिस्पॉन्स देना है। ऐसे में अलग सा बर्ताव करते हैं जो हैरान कर देने वाला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed