फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   School going girl shows his school bag which was made from grain sack video goes viral

Viral Video: अनाज के झोले से बना बच्ची का स्कूल बैग, मजबूरी को बनाया ताकत, देखें वीडियो

Sun, 01 Feb 2026 07:50 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 01 Feb 2026 07:50 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक बच्ची अनाज के झोले से बना अपना स्कूल बैग दिखाती है। बच्ची की मुस्कान साफ बता रही हैं कि, वो बैग मंहगा न सही पर उसके लिए सबसे बड़ी खुशी है। पैसे न सही पर सपने पूरे करने का हौसला है। 

विज्ञापन
School going girl shows his school bag which was made from grain sack video goes viral
अनाज के बोरे से बना बच्ची का स्कूल बैग सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - फोटो : @not_that_typical_pti

विस्तार

Viral Video: माता-पिता अपने बच्चों के पालन-पोषण, सुरक्षा, शिक्षा और भावनात्मक विकास के लिए असीम त्याग करते हैं। यहां तक की वो उनकी छोटी-छोटी खुशियों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। मगर कुछ माता-पिता गरीबी और मजबूरी के चलते चाह कर भी बच्चों की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते हैं। लेकिन उनके पास मौजूद चीजों से ही वो कुछ ऐसा करते हैं कि बच्चे खुश हो जाएं। बाजार में भले ही तरह-तरह के स्कूल बैग मिलने लगे हों पर हर किसी की जेब में इतने पैसे नहीं होते जो इन्हें खरीद सकें। एक माता-पिता ने अपनी बच्ची की खुशी के लिए ऐसा स्कूल बैग बनाया जो महंगे से महंगे स्कूल बैग को मात दे सकता है।

विज्ञापन

Viral Video: भारत घूमने आए ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने मंदिर में जाकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इसका आधार कार्ड बनवाओ

विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई स्कूली बच्चे हैं और उनमें से एक बच्ची अनाज के झोले से बना अपना स्कूल बैग दिखाती नजर आ रही है। बैग मामूली बिल्कुल नहीं है, क्योंकि इसमें गरीबी के बावजूद बच्चे के लिए प्यार और उसकी ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश दिखती है। इस अनाज के झोले में बैग की तरह चेन और हैंडल लगाए गए हैं। साथ में किसी भी दूसरे बैग की तरह टिफिन बैग और पीछे की ओर कंधे पर टांगने की बेल्ट भी लगी हुई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina (@not_that_typical_pti)


गरीबी और क्रिएटिविटी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @not_that_typical_pti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वो इन बच्चों कि मदद कैसे कर सकते हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने बच्ची का पता पूछा है ताकि मदद कर सकें।

Viral Video: मधुमक्खियों से मजाक करना बच्चे को पड़ा भारी, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed