फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Sam Ramsdell is the woman with the biggest mouth in the world bottle in mouth in hindi

Ajab Gajab: ये हैं दुनिया कि सबसे चौड़ी मुंह वाली महिला, फोटो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Sat, 22 Mar 2025 06:54 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 22 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक एक महिला शैंपेन की बोतल का पीछे का हिस्सा अपने मुंह में डाल लिया है। बता दें कि इस महिला को 2022 में दुनिया के सबसे बड़े मुंह होने का खिताब मिल चुका है।

विज्ञापन
Sam Ramsdell is the woman with the biggest mouth in the world bottle in mouth in hindi
वायरल पोस्ट - फोटो : Instagram/@samramsdell5

विस्तार

Zara Hatke: इंटरनेट पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला ने अपने मुंह में शैंपेन की बोतल का पीछे का हिस्सा डाल लिया है। यह महिला कोई और नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला सामंथा रामस्डेल हैं, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। सामंथा सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार तस्वीरें और वीडियो के लिए जानी जाती हैं, और इस बार उनकी इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

विज्ञापन


सामंथा राम्सडेल अमेरिका के मेन शहर की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 34 साल है। उनके मुंह का आकार इतना बड़ा है कि वो 2.56 इंच (6.52 सेंटीमीटर) तक खोल सकती हैं और 4.07 इंच (10.33 सेंटीमीटर) तक फैला सकती हैं। इस अनोखी खासियत की वजह से उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 'सबसे बड़े मुंह वाली महिला' का खिताब मिला है। यह खिताब उन्हें दिसंबर 2022 में दिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sam Ramsdell (@samramsdell5)




पोस्ट में क्या है?
इस बार सामंथा ने इटली के फ्लोरेंस शहर की अपनी यात्रा के दौरान एक तस्वीर पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में वो एक शैंपेन की बोतल को अपने मुंह में डाले हुए दिख रही हैं। तस्वीर की खास बात यह है कि उनके पीछे एक शख्स खड़ा है, जो यह नजारा देखकर हैरान रह गया। उस शख्स की आंखें आश्चर्य से बड़ी हो गईं और उसका मुंह भी खुला रह गया। यह तस्वीर इतनी मजेदार है कि लोग इसे देखकर मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया
सामंथा अक्सर अपने बड़े मुंह की वजह से अनोखे कारनामे दिखाती रहती हैं। वो अपने मुंह में पूरा सेब, बर्गर आदि भी फिट करती रहती हैं। सामंथा की इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आप तो क्वीन ऑफ माउथ हैं'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @samramsdell5 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस पोस्ट को 42 हजार लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed