फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुदाई में मिली 1700 साल पुरानी ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Tue, 16 Jun 2020 02:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Roman board game unearthed in Norway burial pit dates back 1700 years ago
रोमन बोर्ड गेम - फोटो : University of Bergen

वैज्ञानिकों को अक्सर जाने-अनजाने कोई न कोई ऐसी चीज मिल ही जाती है, जो उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का हैरान कर देती है। यूरोप महाद्वीप में स्थित देश नॉर्वे में भी एक ऐसी ही हैरान करने वाली चीज मिली है। वैज्ञानिकों को यहां एक गड्डे की खुदाई के दौरान प्राचीन रोमन काल का एक बोर्ड गेम मिला है, जो करीब 1700 साल पुराना बताया जाता है। इसके अलावा वहां हड्डी से बना पासा और 18 गोलाकार टुकड़े भी मिले हैं। पूरा खेल सेट के साथ, शोधकर्ताओं को खुदाई वाली जगह से मिट्टी के बर्तनों, हड्डी के टुकड़े, कांसे से बनी चीजें और जले हुए ग्लास भी मिले हैं।

Roman board game unearthed in Norway burial pit dates back 1700 years ago
रोमन बोर्ड गेम - फोटो : University of Bergen

लुडस लैट्रुनकुलम नामक इस खेल में एक लंबा पासा सहित कुल 19 टुकड़े होते हैं। इसमें दो खिलाड़ी होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के पास समान संख्या में टुकड़े होते हैं, जो उनके प्रतिद्वंद्वी से अलग रंग का होता है। इस खेल के कुछ संस्करणों में, प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक 'डक्स' भी होता है, जो विशेष शक्तियों के साथ एक विशेष टुकड़ा होता है। यह खेल बिल्कुल आज के कैरमबोर्ड की तरह ही होता था। 

Roman board game unearthed in Norway burial pit dates back 1700 years ago
खुदाई के दौरान मिला रोमन बोर्ड गेम - फोटो : UiB

शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह बोर्ड गेम जिस जगह से मिला है, वहां पहले कब्रिस्तान था। इस बोर्ड गेम की खोज बर्गन विश्वविद्यालय संग्रहालय के शोधकर्ताओं ने की है। दरअसल, शोधकर्ताओं की एक टीम पश्चिमी नॉर्वे के येट्रे फॉसे में लौह युग के अवशेषों की खुदाई कर रही थी, तभी उन्हें यह बोर्ड गेम मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roman board game unearthed in Norway burial pit dates back 1700 years ago
खुदाई के दौरान मिले रोमन बोर्ड गेम के टुकड़े - फोटो : Bergen University Museum

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस तरह के खेल खेलने वाले लोग स्थानीय अभिजात वर्ग या उच्च वर्ग के थे। इस खेल से यह स्पष्ट होता है कि लोगों के पास रणनीतिक रूप से सोचने का समय और क्षमता थी। बताया जा रहा है कि बोर्ड गेम का पासा एक बहुत ही दुर्लभ प्रकार का है। इस तरह के पासों का इस्तेमाल एक ईस्वी से 400 ईस्वी के बीच होता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed