Viral Video: बेंगलुरु में पंक्चर माफिया का कहर! सड़क पर बिखरी कीलें, गाड़ी पंक्चर कर जबरन वसूलते हैं बड़ी रकम
Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि सड़क पर कीलों की वजह से कई वाहनों के टायर पंचर हो गए। लोग इस पूरे मामले को एक साजिश मान रहे हैं। उनका कहना है कि शायद यह सब किसी चाल का हिस्सा है, जिसमें गाड़ियों के टायर पंचर करवा दिए जाते हैं
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में बेंगलुरु से जुड़ा एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि शहर के एक फ्लाईओवर पर किसी ने जानबूझकर सड़क पर कीलें बिखेर दीं। यह घटना सामने आने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता बढ़ गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि सड़क पर कीलों की वजह से कई वाहनों के टायर पंचर हो गए। लोग इस पूरे मामले को एक साजिश मान रहे हैं। उनका कहना है कि शायद यह सब किसी चाल का हिस्सा है, जिसमें गाड़ियों के टायर पंचर करवा दिए जाते हैं और फिर मजबूरी में ड्राइवरों से मरम्मत के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं।
🚨 SCAM ALERT for Bengaluru Citizens 🚨
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) October 6, 2025
⚠️ Public Awareness Message ⚠️
A recent shocking incident has come to light near Mandaragiri Hill, and it serves as an urgent warning for all motorists and two-wheeler riders in Bengaluru.A group of people who had gone for an outing… pic.twitter.com/zG09cmnTPp
बंगलुरु में टायर पंक्चर गैंग का दिखा आतंक
यह वीडियो बेंगलुरु के मंदरगिरी हिल के पास बने फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। क्लिप को रिकॉर्ड करने वाला एक ग्रुप आउटिंग से लौट रहा था। जब वे शोरूम के पास पहुंचे तो उनकी साइकिल का टायर अचानक पंचर हो गया। उन्होंने जांच की तो पाया कि सड़क पर कील धंसी हुई थी। सौभाग्य से उनके पास एक और ट्यूब थी, इसलिए उन्होंने वहीं पर टायर बदल लिया। लेकिन जैसे ही वे आगे बढ़े, उन्हें रास्ते में और भी कई जगहों पर कीलें पड़ी दिखीं।
सड़क पर ऐसे बिछाया जाल
इस घटना को देखकर उन्होंने रुककर सड़क पर बिखरी कीलों को वीडियो में कैद किया। इसके बाद उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ताकि दूसरे लोग भी सावधान हो सकें। उनका साफ कहना था कि ये कीलें किसी दुर्घटना की वजह से नहीं गिरीं बल्कि जानबूझकर वहां रखी गई थीं। वीडियो में एक और साइकिल सवार भी दिख रहा है, जिसका टायर कीलों की वजह से पंचर हो गया था।
पंक्चर माफिया की है करतूत
इसके बाद लोगों को शक होने लगा कि यह सब किसी बड़े घोटाले का हिस्सा है। लोगों को डर है कि यह “पंक्चर माफिया” का काम हो सकता है, जो फंसे हुए ड्राइवरों को नजदीकी रिपेयर की दुकानों तक भेजते हैं और उनसे जबरदस्ती पैसे वसूलते हैं। यही कारण है कि वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने बेंगलुरु सिटी पुलिस को टैग करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।