पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती का वीडियो वायरल, शख्स बोला- हिंदुस्तान के आगे तुम कुछ भी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान में भी हो रही है। यहां के रहने वाले अफगानी पठान मुख्तार अहमद ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उसने पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। शख्स ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा है कि हिंदुस्तान से मुकाबला तुम्हारे बस का नहीं है, क्योंकि उसके सामने तुम कुछ भी नहीं हो।
अफगानी पठान ने हिंदुस्तान की ताकत का परिचय देते हुए कहा कि भारतीय सेना की संख्या पाकिस्तान की सेना से कहीं ज्यादा है। इसके अलावा हिंदुस्तान की टैंक, मिसाइल, पानी वाले जहाज, पनडुब्बी और साथ ही साथ पैसे भी पाकिस्तान से कहीं ज्यादा हैं।
अफगानी पठान ने पाकिस्तान को कटोरा लेकर भीख मांगने वाला बताया है। शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हिंदुस्तान की सड़क का कुत्ता भी पाकिस्तानियों से बेहतर है।