फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Policemen took berries from a street vendor but did not pay the money threatened the vendor Video Viral

Viral Video: रेहड़ी वाले से जामुन लेकर पुलिस वाले ने नहीं दिए पैसे, ठेले वाले को डराया धमकाया, कराया नुकसान

Fri, 20 Jun 2025 12:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो को शूट करने वाले युवक ने इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो में पूरा मामला समझाया भी। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी ने एक जामुन वाले से 50 रुपये के जामुन मांगे लेकिन पैसे नहीं दिए। जब जामुन वाले ने पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी नाराज हो गया

विज्ञापन
Policemen took berries from a street vendor but did not pay the money threatened the vendor Video Viral
पुलिसवाले ने रेहड़ी वाले को किया परेशान - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

दिल्ली के जसोला अपोलो इलाके से सामने आया एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक पुलिसकर्मी को अपनी कार में बैठे-बैठे सड़क किनारे जामुन बेच रहे रेहड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर भागते हुए देखा गया। गाड़ी की खिड़की से बाहर झांकते हुए पुलिस वाले ठेले वालों को ऐसे खदेड़ रहा था जैसे वो इंसान नहीं बल्कि जानवर हों। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को शूट करने वाले युवक ने इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो में पूरा मामला समझाया भी। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी ने एक जामुन वाले से 50 रुपये के जामुन मांगे लेकिन पैसे नहीं दिए। जब जामुन वाले ने पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी नाराज हो गया और सभी ठेले वालों पर डंडा चलाने लगा। यह घटना उस सड़क पर हुई जो जसोला अपोलो से होकर फरीदाबाद और बदरपुर की ओर जाती है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स आगे बताता है कि बाद में उसने भी एक जामुन वाले से जामुन खरीदे और तब उसे यह पूरी जानकारी मिली। उसके अनुसार पुलिस वाले की इस हरकत से ठेले वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ा और उन्हें वहां से अपनी रेहड़ियां समेटनी पड़ीं। वीडियो करीब 45 सेकंड लंबा है और उसी पर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह क्लिप माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा था, “रेहड़ी वाले और पुलिस वाले में क्लेश।” इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 500 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है और 400 से ज्यादा बार शेयर किया गया है। पोस्ट पर 40 से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने पुलिसकर्मी की आलोचना की है। एक यूजर ने कहा, “कमजोर पर ताकत आजमाना सबसे आसान होता है।” दूसरे यूजर ने पूछा, “डंडा लेकर गाड़ी में कौन घूमता है?” तीसरे ने लिखा, “ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “पुलिस का काम लोगों की रक्षा करना है, इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है।” बता दें कि यह मामला न सिर्फ गरीब और मेहनतकश लोगों के साथ पुलिस के रवैये पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे कुछ पुलिसकर्मी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed