{"_id":"62a45a818c97ca01c0474b48","slug":"police-officer-reached-in-his-school-teacher-gave-reward-of-rs-1100-in-class","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Officer Video: जब पुलिस अधिकारी बनकर स्कूल पहुंचा छात्र, पैर छूने पर टीचर ने खुशी में दिए इतने रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Police Officer Video: जब पुलिस अधिकारी बनकर स्कूल पहुंचा छात्र, पैर छूने पर टीचर ने खुशी में दिए इतने रुपये
Sat, 11 Jun 2022 03:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 03:20 PM IST
सार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर ने अपने हाथ में कुछ पैसे रखे हैं और बच्चों को पुलिस अधिकारी के बारे में बता रही है। क्लास में टीचर ने छात्रों को बताया कि इसने देश के साथ-साथ समाज और अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
जब पुलिस अधिकारी बनकर अपने स्कूल पहुंचा छात्र
- फोटो : Youtube/ viral videos vibes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Police Officer School Video: सोशल मीडिया पर टीचर (Teacher) और स्टूडेट्स (Students) के खूबसूरत रिश्ते को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई भी टीचर अपनी क्लास में किसी छात्र को पढ़ाता है, तो वह चाहता कि उसका पढ़ाया स्टूडेंट अच्छी नौकरी और अच्छा पद पाए। जब यह सपना पूरा होता है, टीचर का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
क्लास में शैतानी कर रहे छात्रों को टीचर बार-बार समझाते हैं कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें, क्योंकि भविष्य में आगे पढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। अगर छात्र ध्यान लगाकर पढ़ेंगे, तो भविष्य में डॉक्टर, पुलिस या कोई अच्छी पोस्ट उन्हें मिल सकती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला है। एक छात्र पुलिस अधिकारी (Police Officer) बनकर कई सालों बाद अपने स्कूल पहुंचा है। आइए जानते हैं कि इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में बारे में...
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बनने के बाद स्कूल पहुंचा छात्र
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पुलिस की वर्दी में क्लास में खड़ा है। पुलिस अधिकारी बनने के बाद जब शख्स अपने स्कूल पहुंचता है, तो उसको देखकर सभी बहुत प्रसन्न होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी स्कूल की टीचर को होती है। इसके बाद वह अपने नए छात्रों से पुलिस अधिकारी को मिलवाती है।
विज्ञापन
जमकर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर ने अपने हाथ में कुछ पैसे रखे हैं और बच्चों को पुलिस अधिकारी के बारे में बता रही है। क्लास में टीचर ने छात्रों को बताया कि इसने देश के साथ-साथ समाज और अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। ऐसे तुम लोगों को भी बनना है और ऐसे ही सम्मान तुम्हे भी मिलेगा।
खुशी में टीचर ने दिए इतने रुपये
इसके बाद टीचर ने पुलिस अधिकारी बनकर अपने स्कूल पहुंचे छात्र को 1100 रुपये का इनाम देती है। पुलिस अधिकारी बनने के बाद स्कूल पहुंचा छात्र अपने टीचर के पैर छूता है और यह देखकर बेहद खुश होती है। क्लास में बच्चे तालियां बजाने लगते हैं।
इस वायरल वीडियो को फेसबुक पर सुनील बोरा सर नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। कई लोग वीडियो देखने के बाद इमोशनल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।