{"_id":"5d0b262b8ebc3e38c858ec92","slug":"pm-imran-khan-trolled-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने ही ट्विट से ट्रोल हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, आप भी जानें क्या है इसके पीछे का कारण","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अपने ही ट्विट से ट्रोल हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, आप भी जानें क्या है इसके पीछे का कारण
Thu, 20 Jun 2019 12:03 PM IST
Ayush Jha
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Ayush Jha
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के वजीरे आजम ने अपने देश की बागडोर जब से संभाली है तब से ही वे ट्रोलर्स के द्वारा ट्रोल होते रहें है।, लेकिन फिर भी वे अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार प्रधानमंत्री अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहें है।
इमरान खान
प्रधानमंत्री इमरान खान ने रवींद्र नाथ का एक कोट खलील जिब्राल के नाम से अपने ट्विटर पर शेयर किया। जिसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और ट्रोल होना शुरू हो गए। दरअसल इमरान खान ने लेबनानी-अमेरिकी कवि खलील जिब्रान को क्रेडिट देते हुए उनका एक अंग्रेजी में इंस्पिरेशनल कोट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि I slept and I dreamed that life is all joy. I woke and I saw that life is all service. I served and I saw that service is joy." जिसका हिंदी में मतलब होता है 'मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है'
Those who discover and get to understand the wisdom of Gibran's words, cited below, get to live a life of contentment. pic.twitter.com/BdmIdqGxeL
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 19, 2019
imran khan
पाक पीएम ने अपने इस ट्विट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘जो भी लोग जिब्रान के शब्दों में ज्ञान को खोजते हैं और उसे पा लेते हैं, वे कुछ इस तरह संतोष का जीवन भी पा लेते हैं.'' इस विचार के शेयर होते ही पीएम को उन्हीं के लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।
— Er Raghu (@raghujpr) June 19, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान खा
एक शख्स ने लिखा, ''डियर पीएम इमरान खान, हम सब जानते हैं कि आपको जिताने में बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन वहां ऑनलाइन भेजी जाने वाली चीजों को यहां शेयर करना बंद कर दीजिए, खासतौर पर जब वे गलत हों'' इसके बाद एक दूसरे शख्स ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर के साथ मीम बनाकर शेयर किया है, जिसमें जिन्ना इमरान की ओर से रविंद्र नाथ से माफी मांगते हुए दिखाए गए है।
— Krishna (@Atheist_Krishna) June 19, 2019
विज्ञापन
pak pm tweet
- फोटो : social media
इस खबर के लिखे जाने तक इमरान खान के इस ट्वीट को 6 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। गौरतलब है कि रविंद्र नाथ जितना भारत में आदारणीय है उतना ही सम्मान उनका पाकिस्तान में भी है। अपने ही लोगों द्वारा ट्रोल होने पर इमरान खान को यह बात समझ आ गई होगी।