फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Plane Crash video: video shows brazilian man drinking beer 11 year old son flies plane crash both died

Plane Crash video: विमान में बीयर पी रहा था पिता, 11 साल का बच्चा उड़ाता रहा प्लेन, फिर हुआ कुछ ऐसा

Thu, 10 Aug 2023 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 04:35 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिनमें देखा गया है कि बेवकूफी की वजह से लोगों को मौत हो गई है। अब एक ऐसा ही मामला ब्राजील से सामने आया है।

विज्ञापन
Plane Crash video: video shows brazilian man drinking beer 11 year old son flies plane crash both died
Brazil Plane Crash Viral video - फोटो : Twitter

विस्तार

Brazil Plane Crash Viral video: सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की बेवकूफी और मजे वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी इसकी वजह से लोगों की जान पर आफत आ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिनमें देखा गया है कि बेवकूफी की वजह से लोगों को मौत हो गई है। अब एक ऐसा ही मामला ब्राजील से सामने आया है। जहां एक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दरअसल, जहाज में बीयर पीते-पीते एक शख्स ने प्लने की कमान अपने 11 साल के बेटे को सौंप दिया है। इसके बाद जहाज हादसे का शिकार हो जाता और दोनों की मौत हो जाती है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि पति और पुत्र की मौत के सदमे को मां नहीं झेल पाई और अपनी जान दे दी। अब इस दर्दनाक घटना का वीडियो (Brazil Plane Crash Viral video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस हादसे की चर्चा हर तरफ हो रही है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा 29 जुलाई 2023 को हुआ था। 42 साल के पायलट गैरोन माइया का अपना निजी विमान था। यह विमान रोंडोनिया और माटो ग्रोसो राज्यों के बीच जंगली इलाके में हादसे का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान की कीमत 9.9 करोड़ रुपये थी। यह ट्विन इंजन बीचक्राफ्ट बैरन 58 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Asteroid News: धरती की तरफ तूफानी रफ्तार से आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावानी

अपने निजी विमान में गैरोन अपने 11 साल के बेटे फ्रांसिस्को माइया के साथ उड़ान भर रहे थे, लेकिन एक लापरवाही की वजह से दोनों की जान चली गई। दोनों की मौत के कुछ दिन बाद ही गैरोन की पत्नी एना प्रिडोनिक ने भी आत्महत्या कर लिया। 

Time Traveller: साल 6000 से लौटकर आया शख्स! बताया भविष्य में कैसी दिखेगी दुनिया, जानकर हो जाएंगे हैरान




बताया जा रहा है कि इस वीडियो को पायलट गैरोन ने ही बनाया है। इस वीडियो में वह बीयर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने बेटे को विमान को उड़ाने और कंट्रोल करने के लिए कह रहे हैं। 

UFO: आसमान में दिखा यूएफओ, पलभर में रहस्यमयी तरीके से हो गया गायब, वीडियो हुआ वायरल
 
वीडियो में गैरोन को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'रुको, सब कुछ तैयार है, सामने कुछ नहीं ठीक है। कमऑन, 600 घोड़े तुम 600 किको को खींच सकते हो बेटे, चलो।' वीडियो में गैरोन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'लीवर पर हाथ, लीवर पर हाथ, अपना हाथ वहां रखो और गति देखो।' इसके बाद वह एक बियर की बोतल खोलते हैं और पूछते हैं, यात्री एक ले सकता है, हैं ना किको।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed