फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pipe Singer went viral on social media the voice echoed the velvety notes of Mohammad Rafi Sahab

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘पाइप सिंगर’, आवाज ने छेड़े रफी साहब की मखमली आवाज वाले सुर, सुनिए...

Fri, 26 Sep 2025 11:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स एक पाइप के अंदर मुंह लगाकर गाना गा रहा है। आवाज इतनी खूबसूरत और गूंजदार लग रही है कि सुनने वाले भी हैरान हो गए। कई लोगों ने तो कमेंट करके लिखा कि ये आवाज सुनकर उन्हें मोहम्मद रफी साहब की याद आ गई।

विज्ञापन
Pipe Singer went viral on social media the voice echoed the velvety notes of Mohammad Rafi Sahab
पाइप सिंगर का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @pipe_singer

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया टैलेंट सामने आ ही जाता है। कभी कोई गली-मोहल्ले में बैठकर गाना गा देता है और वो वायरल हो जाता है, तो कभी कोई अजीब-सा जुगाड़ करके लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक सिंगर ने गाने के लिए न माइक का इस्तेमाल किया, न ही किसी स्टूडियो का सहारा लिया, बल्कि उसने पाइप के अंदर गाकर ऐसा जुगाड़ कर दिया कि लोग दंग रह गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स एक पाइप के अंदर मुंह लगाकर गाना गा रहा है। आवाज इतनी खूबसूरत और गूंजदार लग रही है कि सुनने वाले भी हैरान हो गए। कई लोगों ने तो कमेंट करके लिखा कि ये आवाज सुनकर उन्हें मोहम्मद रफी साहब की याद आ गई। एक यूजर ने लिखा, “भाई, कमाल कर दिया, बिल्कुल रफी साहब की मखमली आवाज की झलक है इसमें। बहुत सुंदर गाया है।” वहीं, दूसरे यूजर ने सिंगर की कोशिश की जमकर तारीफ की और लिखा, “भाई, बहुत बढ़िया प्रयास है तुम्हारा। तुम गाने वालों को नई-नई आईडिया दे रहे हो। तुम्हारी आवाज वाकई बहुत अच्छी है। तुम्हें पाइप की नहीं बल्कि माइक की जरूरत है। ऐसे ही मेहनत करते रहो, तुम बहुत आगे जाओगे।”
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pipe Singer (@pipe_singer)




लोगों ने किया मोटीवेट
इतना ही नहीं, कई लोग तो इस वीडियो को देखकर मोटिवेट भी हो गए। किसी ने लिखा, “भाई, रुकना मत। तुम्हारी आवाज बोहत ही शानदार है। मेहनत करते रहो और आगे बढ़ते रहो।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। लोग न सिर्फ सिंगर की आवाज की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उसके कॉन्फिडेंस की भी दाद दे रहे हैं। सोचिए आज के जमाने में जब लोग स्टूडियो में लाखों रुपये खर्च करके गाना रिकॉर्ड करवाते हैं। वहां एक शख्स सिर्फ पाइप को माइक बना ले और दिल जीत ले। ये छोटी बात नहीं है।

हजारों में आए व्यूज
ये वीडियो बताता है कि टैलेंट दिखाने के लिए बड़े-बड़े साधनों की जरूरत नहीं होती। अगर आपके अंदर हुनर है तो लोग खुद आपको ढूंढ लेंगे और सराहेंगे। असली बात है आत्मविश्वास और मेहनत की। इस सिंगर ने जो किया, वो इसी का जीता-जागता उदाहरण है। लोगों का मानना है कि अगर इस शख्स को सही प्लेटफॉर्म मिल जाए तो ये बड़ी आसानी से गाना इंडस्ट्री में जगह बना सकता है। ऐसे टैलेंट ही सोशल मीडिया की असली खूबसूरती हैं, जो बिना किसी गॉडफादर या बड़े-बड़े संपर्कों के सीधे आम जनता के बीच से सामने आते हैं। वीडियो पर अभी हजारों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं और लोग लगातार इसे शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स तो इस सिंगर को टैग करके म्यूजिक डायरेक्टर्स तक पहुंचाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed