फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People were surprised when the boy danced wearing a saree video goes viral on Internet

Viral Video: लड़के ने साड़ी पहनकर किया डांस तो हैरान हो गए लोग, बोले- अब बेटी नहीं बेटा बचाने की बारी है

Fri, 30 May 2025 03:13 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 May 2025 03:13 PM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक लड़का लोगों के सामने डांस करता नजर आ रहा है, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है वह है उसकी ड्रेस। लड़के ने साड़ी पहनी हुई है  और वो भी बिना ब्लाउज के।

विज्ञापन
People were surprised when the boy danced wearing a saree video goes viral on Internet
लड़के ने साड़ी पहनकर किया डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @tumara.abhay

विस्तार

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। ज्यादातर लोग दिन में कुछ समय इंस्टाग्राम, फेसबुक या यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बिताते हैं। यहां मनोरंजन से लेकर चौंकाने वाले वीडियो तक, हर तरह का कंटेंट मौजूद होता है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो की खास बात यह नहीं है कि इसमें एक लड़का डांस कर रहा है, बल्कि जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है, वह यह है कि यह लड़का साड़ी पहनकर डांस कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक लड़का लोगों के सामने डांस करता नजर आ रहा है, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है वह है उसकी ड्रेस। लड़के ने साड़ी पहनी हुई है  और वो भी बिना ब्लाउज के। आमतौर पर साड़ी पहनकर महिलाओं को डांस करते हुए देखा जाता है, लेकिन जब एक पुरुष इसी अंदाज में नजर आता है तो यह वीडियो लोगों के लिए चौंकाने वाला बन जाता है। यही वजह है कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरीं और उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वहीं, कई लोग लड़के का मजाक भी बना रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tumara Abhay (@tumara.abhay)




लोगों ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @tumara.abhay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक लाइन लिखी नजर आती है: "बेटी पढ़ाओ और बेटा बचाओ।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां कुछ लोग इसे मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "भाई ब्लाउज पहन लेता, नाच तू रहा है लेकिन शर्म मुझे आ रही है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कटाक्ष करते हुए कहा, "बेटी बचाने के चक्कर में बेटा हाथ से निकल गया।" एक और यूजर ने लिखा, "बेटा जन्माओ, बेटी बनाओ।" हालांकि यह साफ नहीं है कि इस वीडियो का उद्देश्य केवल मनोरंजन है या कोई सामाजिक संदेश देना, लेकिन इतना तय है कि इसने लोगों की सोच को झकझोर कर रख दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लगातार वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed