फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People in Japan relish eating crab papad it is crunchy and this is how it is prepared Video goes Viral

Viral Video: जापान में लोग बड़े चाव से खाते हैं केकड़े वाला पापड़, खाने में होता है करारा, ऐसे होता है तैयार

Sat, 20 Sep 2025 12:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

Viral Video: अब एक ऐसा ही वीडियो जापान से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वहां केकड़ा और झींगा मछली को पापड़ की तरह बनाया और खाया जा रहा है।

विज्ञापन
People in Japan relish eating crab papad it is crunchy and this is how it is prepared Video goes Viral
जापान में लोग खाते हैं केकड़ा पापड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @japan.no.1

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कई अजीब और हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं। खासकर जब बात खाने-पीने की हो तो एशियाई देशों जैसे चीन, जापान, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन देशों में तरह-तरह की डिश बनाई और खाई जाती हैं, जिन्हें देखकर बाकी लोग चौंक जाते हैं। चमगादड़, झींगा मछली, केकड़ा, मेंढक और यहां तक कि छिपकली तक वहां खाने में इस्तेमाल हो जाती है। ऐसे वीडियो देखकर अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये लोग कैसे इतनी अजीब चीजें खा लेते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब एक ऐसा ही वीडियो जापान से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वहां केकड़ा और झींगा मछली को पापड़ की तरह बनाया और खाया जा रहा है। सुनने में शायद आपको अजीब लगे, लेकिन वहां यह एक पॉपुलर स्नैक है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दुकान पर तवे पर चावल के बैटर के साथ पूरे केकड़े और झींगा मछली को रखकर उसका पापड़ तैयार किया जा रहा है। इस डिश को वहां "क्रेब राइस क्रेकर" कहा जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JPNガラス玉【旅行.絶景.おすすめスポット紹介】 (@japan.no.1)

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बनाया जाता है केकड़ा पापड़
वीडियो में एक जापानी शख्स को बड़े मजे से यह पापड़ खाते हुए देखा गया। जैसे ही उसने इसे खाया तो उसके खाने की आवाज भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। ‘कचर-कचर’ की आवाज से साफ पता चलता है कि यह काफी करारा और कुरकुरा है। उस शख्स के चेहरे पर भी साफ नजर आ रहा है कि वह इसे एंजॉय कर रहा है। अगर आप इस केकड़े वाले पापड़ को ध्यान से देखेंगे तो यह बिल्कुल एक ऑयल पेंटिंग जैसा लगता है। यानी देखने में इतना खूबसूरत कि खाने से पहले कोई इसे सजावट की चीज समझ ले।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी आए हैं। किसी ने लिखा, “केकड़े का स्क्रीनशॉट निकाल दिया।” तो किसी ने कहा, “यह मुझे बहुत खूबसूरत लगा।” एक यूजर ने मजाक में इसे 3डी क्रिएचर को 2डी में बदलने जैसा बताया। वहीं, एक और ने इसे ‘जापानी खाखरा’ कहकर मजाक उड़ाया। आपको यह भी बता दें कि जापान के ओकिनावा इलाके में यह स्नैक बहुत पॉपुलर है। यहां न सिर्फ केकड़ा और झींगा मछली बल्कि कई बाकी समुद्री जीवों को भी इसी तरह चावल के बैटर में दबाकर पापड़ की तरह बनाया और खाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed