फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   people are surprised to see this advertisement of a liquor shop saying this video goes viral on Internet

Viral Video: 'आप भी हैं बीवी से परेशान? तो आइए करते हैं ये काम', शराबियों को रिझाने के लिए ठेकेवालों की नई चाल

Sat, 24 May 2025 03:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 May 2025 03:07 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा होता है। तभी उसकी नजर एक दीवार पर चिपके पोस्टर पर पड़ती है।

विज्ञापन
people are surprised to see this advertisement of a liquor shop saying this video goes viral on Internet
ये है शराब के ठेके का मजेदार प्रचार - फोटो : एक्स@OmprakP3015

विस्तार

जब भी लोग किसी तनाव या परेशानी में घिर जाते हैं तो अक्सर वे शराब को अपना सहारा बना लेते हैं। इस आम मानसिकता का फायदा एक शराब ठेके के मालिक ने खूब चतुराई से उठाया। उसका ठेका मुख्य सड़क से काफी दूर था। इसलिए लोगों को वहां तक लाने के लिए उसने बेहद अनोखा और दिलचस्प तरीका अपनाया। यही तरीका अब एक वीडियो के तौर पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और सोच में भी पड़ रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा होता है। तभी उसकी नजर एक दीवार पर चिपके पोस्टर पर पड़ती है। पोस्टर में लिखा होता है, "क्या आप भी बीवी से परेशान हैं?" नीचे एक तीर बना होता है, जो एक दिशा की ओर इशारा कर रहा होता है। शख्स रुक कर संदेश पढ़ता है और तीर की दिशा में बाइक मोड़ देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके वाले ने प्रचार के लिए लिया यह सहारा
आगे बढ़ते हुए उसे एक और कागज नजर आता है। इस पर लिखा होता है, "क्या रोजाना की चिक-चिक से आप भी तंग हैं?" नीचे वही तीर फिर से उसी दिशा में इशारा करता दिखता है। आदमी थोड़ा और आगे बढ़ता है और उसे एक तीसरा पोस्टर दिखाई देता है, जिस पर लिखा होता है, "इसका सिर्फ एक ही इलाज है।" और फिर वही तीर ठेके की दिशा में दिखाई देता है। आगे जाकर आदमी को वहां उसे एक और कागज चिपका दिखाई देता है, जिस पर लिखा होता है,"तो चलिए दो पैग मारते हैं और सब कुछ भूल जाते हैं।"

वीडियो देखकर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो साफ तौर पर स्क्रिप्टेड है और इसे महज मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें दिखाई गई घटनाएं रिएलिटी से जुड़ी नहीं लगतीं। इस वीडियो को X  पर @OmprakP3015 नामक यूजर ने साझा किया। इसे अब तक 32 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा,"सभी परेशानियों की एक ही मंजिल है, चलो वहीं चलते हैं।" दूसरे ने कहा,"यह तो बिजनेस का कमाल आइडिया है।" तीसरे ने कमेंट किया,"दवा की दुकान का पता बड़े अनोखे तरीके से बताया गया है।" चौथे ने मजाक में लिखा,"बेचारा किसी इलाज की आस में था, पर यहां तो मोये मोये हो गया।"



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed