Viral Post: 3AC में कुत्ता देख भड़के यात्री, क्या सच में अनुमति है? वायरल वीडियो पर रेलवे की तुरंत कार्रवाई
Viral Post: पोस्ट वायरल होते ही रेलवे हरकत में आ गया और शिकायत पर कार्रवाई के लिए यात्री से तुरंत PNR और मोबाइल नंबर मांगा। साथ ही DRM सियालदह और DRM डीडीयू को भी टैग किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में पालतू जानवरों को लेकर सफर करना इतना आसान नहीं होता। नियम काफी सख्त हैं और हर क्लास में पालतू को साथ ले जाने की इजाजत भी नहीं होती। लेकिन अक्सर कई लोग इन नियमों को जानते नहीं या फिर जानकर भी नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा दिया। मामला है सियालदह आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का, जहां एक यात्री ने 3AC कोच में कुत्ते के मौजूद होने पर शिकायत दर्ज की। तो आज की इस खबर में आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं कुत्ता?
X पर एक यूजर ने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए बताया कि एक परिवार अपने पालतू कुत्ते को साथ लेकर यात्रा कर रहा था। पोस्ट में लिखा गया कि यह यात्रा सियालदह से गया के बीच की थी और टीटीई ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने ये भी पूछा कि आखिर 3AC में कुत्ते को ले जाने की इजाजत किस आधार पर दी गई। उनका कहना था कि यह सीधे-सीधे रेलवे नियमों का उल्लंघन है।
🚨 Are dogs allowed in 3AC?
— Jharkhand Rail Users (@JharkhandRail) December 9, 2025
A passenger on 12329 Sealdah–Anand Vihar West Bengal Sampark Kranti (B1 coach) from Sealdah ➝ Gaya was traveling with a dog in 3AC, & the TTE took no action.@RailMinIndia @drmsdah @EasternRailway pic.twitter.com/i7DKdApf1n
रेलवे विभाग तुरंत हुआ सक्रिय
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, रेलवे विभाग तुरंत सक्रिय हो गया। 'रेलवे सेवा' ने शिकायत का जवाब देते हुए यात्री से तुरंत PNR नंबर और मोबाइल नंबर मांगा, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके। DRM सियालदह और DRM डीडीयू को भी टैग किया गया। लेकिन कुछ समय तक शिकायतकर्ता की ओर से जवाब नहीं आया तो रेलवे ने फिर से पोस्ट करके लिखा कि वे अभी भी जरूरी विवरण का इंतजार कर रहे हैं ताकि शिकायत को प्रोसेस किया जा सके और टीटीई के साथ-साथ संबंधित यात्री पर कार्रवाई की जा सके।
यूजर्स ने उठाए ये सवाल
कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर कहां लिखा है कि कुत्ते को ले जाना मना है, जबकि कुछ ने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कई लोगों ने यह भी माना कि नियमों की जानकारी की भारी कमी है, जिसके कारण ऐसे मामले बार-बार सामने आते रहते हैं।
अब सबसे जरूरी सवाल- क्या 3AC में कुत्ता ले जा सकते हैं?
भारतीय रेलवे के नियम बिल्कुल साफ हैं। AC 3 टियर, AC 2 टियर, स्लीपर क्लास या चेयर कार में पालतू कुत्ते को आपके साथ कोच के अंदर ले जाना पूरी तरह से मना है। आप चाहे कितना भी जोर क्यों ना लगाएं, इन क्लासेस में पेट को साथ रखने का नियम नहीं है। सिर्फ एक ही स्थिति है, जिसमें आप कुत्ते को अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं। अगर आप एसी फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहे हों और पूरा कूप (दो सीट) या पूरा केबिन (चार सीट) बुक किया हो। तभी कुत्ता आपके साथ रह सकता है।