फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Paragliding Viral Video Star Vipin Sahu Interview Paragliding Funny Man

VIDEO: अब स्काइडाइविंग करेंगे पैराग्लाइडिंग से रातोंरात स्टार बने विपिन साहू, देखिए पूरा इंटरव्यू

Sat, 31 Aug 2019 01:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Paragliding Viral Video Star Vipin Sahu Interview Paragliding Funny Man
पैराग्लाइडिंग वायरल वीडियो से स्टार बने विपिन साहू - फोटो : Amar Ujala

'लैंड करा दे भाई... 100-200 ज्यादा ले ले, 500 ज्यादा ले ले, लेकिन लैंड करा दे' ऐसा कहने वाले शख्स का पैराग्लाइडिंग वीडियो तो आपने देखा ही होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मजेदार वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम विपिन साहू है, जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं और टाइल्स की दुकान चलाते हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में विपिन ने बताया कि उनका वीडियो वायरल होने पर अच्छा भी लग रहा है और बुरा भी लग रहा है और साथ ही साथ वीडियो देख कर हंसी भी आ रही है। 

विज्ञापन


अपने पैराग्लाइडिंग अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त उनका दिमाग बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा था। बस ऐसा लग रहा था कि 100-200 या 500 ज्यादा ले ले, लेकिन जल्दी से लैंड करा दे। 
विज्ञापन


विपिन ने बताया कि उनके वीडियो को देख कर लोगों का डिप्रेशन खत्म हो गया, पढ़ाई की जो टेंशन थी, वो खत्म हो गई। यहां तक कि पति-पत्नी के झगड़े भी खत्म हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग में तो उनकी हालत खराब हो ही गई, लेकिन अब वो पैराग्लाइडिंग नहीं बल्कि स्काई डाइविंग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार प्लेन से कूदेंगे, जिंदा बचे तो वीडियो मिलेगा, नहीं तो लैंड हो जाएंगे ऊपर। विपिन ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के वक्त वो जो कुछ भी बोल रहे थे, वो कमेंट्री नहीं बल्कि उनकी अंतरात्मा की आवाज थी। 

विपिन साहू ने कहा कि मैं अमर उजाला का शुक्रगुजार हूं कि वो मुझ तक आया और मेरा इंटरव्यू लिया और लोगों से रूबरू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed