फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   PAK journalist went to report during flood people remembered Bajrangi Bhaijaan Chand Nawab

Viral Video:बाढ़ में रिपोर्टिंग करने गई PAK पत्रकार तो हालत हुई ढीली, लोगों को याद आए "चांद नवाब"

Fri, 29 Aug 2025 05:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Aug 2025 05:41 PM IST
सार

Viral Video: असल में ये वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। यहां बाढ़ आई हुई थी और हालात काफी खराब थे। मेहरुन्निसा को इस स्थिति की रिपोर्टिंग करनी थी। वह नाव पर बैठकर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थीं।

विज्ञापन
PAK journalist went to report during flood people remembered Bajrangi Bhaijaan Chand Nawab
पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @nichelifestyle

विस्तार

पाकिस्तान की महिला पत्रकार मेहरुन्निसा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं और कई लोगों को मशहूर पत्रकार चांद नवाब की याद आ रही है। वजह ये है कि जिस तरह कभी चांद नवाब का रेलवे स्टेशन वाला वीडियो वायरल हुआ था, उसी तरह अब मेहरुन्निसा का वीडियो लोगों को मजेदार लग रहा है।

विज्ञापन


असल में ये वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। यहां बाढ़ आई हुई थी और हालात काफी खराब थे। मेहरुन्निसा को इस स्थिति की रिपोर्टिंग करनी थी। वह नाव पर बैठकर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थीं। लेकिन कैमरे के सामने उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। आमतौर पर पत्रकार कोशिश करते हैं कि वो खुद को मजबूत दिखाएं, लेकिन मेहरुन्निसा ने अपने डर को बिल्कुल भी नहीं छुपाया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उन्होंने कैमरे के सामने ही कहा- 

“मेरा दिल यूं-यूं कर रहा है”। यानी वो इतनी घबराई हुई थीं कि उनका डर साफ दिख रहा था। उन्होंने दर्शकों से ये तक कह दिया कि “दोस्तों मेरे लिए दुआ करें, मैं बहुत डरी हुई हूं।” उनकी ये बात सुनकर कई लोग हंस पड़े क्योंकि रिपोर्टिंग के दौरान इस तरह का सीन आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। उनका ये वीडियो सबसे पहले उनके न्यूज चैनल ने यूट्यूब पर डाला। वहां से ये तेजी से फैल गया और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा। लोग इसे देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने लगे। किसी ने कहा कि ये तो बिल्कुल दूसरा चांद नवाब जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Niche Lifestyle (@nichelifestyle)




बजरंगी भाईजान का सीन आया याद
आपको बता दें कि चांद नवाब वही पत्रकार हैं, जिनका कई साल पहले रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग करते समय बनाया गया वीडियो अचानक वायरल हो गया था। उस वीडियो में चांद नवाब बार-बार बोलते हुए गड़बड़ा रहे थे और यही चीज लोगों को बहुत मजेदार लगी थी। आज भी उनका वीडियो मीम्स और मजाक में इस्तेमाल किया जाता है। अब मेहरुन्निसा का वीडियो भी उसी लिस्ट में जुड़ गया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
पाकिस्तानी लेखक रजा रूमी ने भी मेहरुन्निसा का ये वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “नया मीम आ गया है।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “ये वीडियो तो पॉपुलैरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।” इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो खूब वायरल हुआ। वहां एक अकाउंट @nichelifestyle से इसे शेयर किया गया। उस पोस्ट में लिखा गया, “इंटरनेट को अब अपना नया फेवरेट रिपोर्टर मिल गया है।” इस पोस्ट को भी खूब लाइक्स और कमेंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed