फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Optical Illusion IQ Test: If you spot a yellow circle, know that your brain is lying to you

Optical Illusion IQ Test: क्या आपका दिमाग झूठ बोलता है, इस ऑप्टिकल इल्यूजन से जानिए सच्चाई

Thu, 21 Jul 2022 08:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 08:42 PM IST
सार

क्या आपने भी तस्वीर में पीले सर्कल को देखा है? आप आज तक नहीं जानते होंगे कि आपका दिमाग आपसे झूठ बोलता है। हम सिर्फ इतना कह सकते हैं हर किसी के अंदर गलत धाराणाएं होती हैं और आपका भी भ्रम आज टूटा होगा।

विज्ञापन
Optical Illusion IQ Test: If you spot a yellow circle, know that your brain is lying to you
क्या आपका दिमाग झूठ बोलता है - फोटो : Twitter @AkiyoshiKitaoka

विस्तार

Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन हमें कुछ ऐसा दिखता है जो वास्तविक नहीं होता है। लेकिन आपको उम्मीद है कि आपका दिमाग भी आपसे झूठ बोल सकता है? सबसे बड़ी बात यह है कि दिमाग उसको दिखाएगा जो है नहीं? इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को शेयर करने वाले शख्स का कहना है कि इसमें लोग पीला रंग देखते हैं, तो उनको साबित करना होगा कि उनका दिमाग उनसे झूठ नहीं बोल रहा है। 
विज्ञापन


नीचे दिए गए ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को आप देखिए और बताइए कि क्या आपको भी विभिन्न रंगों के बीच पीली आकृति दिखाई दे रही है? इस तस्वीर को लेकर चैलेंज देने वाले ने कोई समय सीमा नहीं दी है, लेकिन हम आपको 15 सेकेंड का समय देते हैं। इस समय में आपको तस्वीर को देखकर बताना है। इस तस्वीर को keelan leyser नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है जो टिकटॉक वीडियो से ली गई है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर में एक ओवरलैपिंग सर्कल्स दिखाई दे रहे हैं और उसमें लंबी रेखाएं खींची गई हैं। जब कोई इस तस्वीर को पहली बार देखता है, तो उसे तीन सर्कल दिखाई देते हैं जो बैगनी, सियान और पीले रंग के नजर आ रहे हैं। keelan leyser का कहना है कि अगर कोई पीला रंग देख रहा है तो उसकी आंखों को धोखा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आपने भी तस्वीर में पीले सर्कल को देखा है? आप आज तक नहीं जानते होंगे कि आपका दिमाग आपसे झूठ बोलता है। हम सिर्फ इतना कह सकते हैं हर किसी के अंदर गलत धाराणाएं होती हैं और आपका भी भ्रम आज टूटा होगा। उन्होंने लोगों से साफ किया है कि सर्कल वास्तव में काला और सफेद है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझ पर यकीन नहीं है, तो तस्वीर की स्क्रीनशॉट लें और जूम इन करें। इसके बाद जब आप तस्वीर को देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि आपका दिमाग आपसे झूठ बोल रहा है या नहीं। 


कई लोगों ने उनके निर्देशों का पालन करने के बाद तस्वीर को देखा और समहत दिखाई दिए। ऑप्टिकल इल्यूजन ने कई लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वास्तव में यह ब्लैक एंड व्हाइट है। दूसरे यूजर ने कहा कि मैंने जूम इन करके देखा, तो सच में ब्लैक एंड व्हाइट है। तीसरे यूजर ने लिखा है कि निश्चित रूप से हमारा दिमाग हमसे झूठ बोल रहा है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों की आंखें धोखा खा जाती हैं। इस तस्वरी को देखने के बाद भी लोगों के साथ ऐसा ही हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed