{"_id":"68c7e6e7d56cd0e26703b649","slug":"on-the-news-of-his-wife-affair-the-husband-got-her-married-to-her-boyfriend-the-girl-said-he-is-my-brother-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: पत्नी के अफेयर की खबर सुनते ही पति ने करा दी बॉयफ्रेंड से शादी, लड़की बोली- ये तो मेरा भाई है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: पत्नी के अफेयर की खबर सुनते ही पति ने करा दी बॉयफ्रेंड से शादी, लड़की बोली- ये तो मेरा भाई है
Mon, 15 Sep 2025 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 15 Sep 2025 04:02 PM IST
सार
Viral News: अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले शिव शंकर प्रजापति की शादी रानीगंज उत्तर गांव की रहने वाली उमा प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद उमा अपने ससुराल आई। लेकिन कुछ ही समय बाद पति और पत्नी के रिश्ते बिगड़ने लगे।
विज्ञापन
पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड से करा दी शादी
- फोटो : एक्स
Please wait...
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक हफ्ते पहले तक यह मामला चर्चा में था कि एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। लेकिन अब इस कहानी में बड़ा मोड़ आ गया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि यह शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई, बल्कि पति और पुलिस ने मिलकर जबरन उसकी शादी करवाई। इतना ही नहीं, जिस युवक से शादी करवाई गई है, वह उसका प्रेमी नहीं बल्कि उसका भाई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले शिव शंकर प्रजापति की शादी रानीगंज उत्तर गांव की रहने वाली उमा प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद उमा अपने ससुराल आई। लेकिन कुछ ही समय बाद पति और पत्नी के रिश्ते बिगड़ने लगे। पति का कहना था कि शादी से पहले से ही उसकी पत्नी का किसी लड़के से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी वह उससे संपर्क में थी। इसी कारण पति ने खुद को अलग करने का फैसला किया और दावा किया कि उसने पत्नी की शादी उसी युवक से करवा दी।
विज्ञापन
पत्नी ने युवक को बताया अपना भाई
पति ने आगे कहा था कि वह हाल के दिनों में सामने आई खबरों से डरा हुआ था, जिनमें पति-पत्नी के विवाद में पतियों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ा है। उसने कहा, "मैं नीले ड्रम में पैक होकर नहीं जाना चाहता था। इसलिए मैंने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।" लेकिन अब पत्नी उमा प्रजापति ने एकदम अलग कहानी बताई। उसका कहना है कि उसका कोई प्रेमी नहीं है और वह अपने पति से ही प्यार करती है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है, इसी वजह से उसने मुझे बदनाम करने के लिए जबरन दूसरी शादी करवाई। उमा ने कहा, "जिस युवक से मेरी शादी करवाई गई, वह मेरा भाई है, मेरा प्रेमी नहीं। मैंने बार-बार पुलिस से कहा, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। पुलिस भी मेरे पति का ही साथ देती रही।"
विज्ञापन
युवक ने भी लगाएं गंभीर आरोप
युवक विशाल, जिससे शादी करवाई गई, उसने भी गंभीर आरोप लगाए। विशाल ने कहा कि पुलिस वाले जबरन उसे उठाकर ले गए और उसकी शादी करवा दी। उसने बताया कि इस दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट भी की। विशाल का साफ कहना है कि वह उमा का भाई है, प्रेमी नहीं। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना बिल्कुल अलग है। थाना प्रभारी मुकेश का कहना है कि लड़की ने अपनी खुशी से अपने प्रेमी के साथ शादी की है। उसने इस बारे में हलफनामा भी दिया है। अब अगर वह कह रही है कि शादी जबरन करवाई गई है तो यह पूरी तरह से गलत आरोप है।