फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Old clothes returned in exchange for online order delivery boy refused to accept them video goes viral

Viral Video: ऑनलाइन ऑर्डर के बदले लौटाए पुराने कपड़े, डिलीवरी बॉय ने लेने से किया मना, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 29 Oct 2025 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Oct 2025 05:25 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय किसी घर के बाहर खड़ा है। उसके हाथ में एक जींस और एक जोड़ी जूते हैं। सामने खड़ी लड़की उनसे बहस कर रही है। लड़की का कहना है कि उसे गलत प्रोडक्ट मिला है, इसलिए वो उसे रिटर्न करना चाहती है।

विज्ञापन
Old clothes returned in exchange for online order delivery boy refused to accept them video goes viral
ऑनलाइन मंगाए कपड़े - फोटो : X @gharkekalesh

विस्तार

आज के टाइम में भला कौन है जो ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करता? मोबाइल में बस कुछ क्लिक करो और सामान घर के दरवाजे पर पहुंच जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अब बाजारों में घूमने से बेहतर समझते हैं घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना। लेकिन इस आसान तरीके का कुछ लोग गलत फायदा भी उठाने लगे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय एक ग्राहक से भिड़ गया, क्योंकि ग्राहक ने इस्तेमाल किया हुआ सामान वापस करने की कोशिश की।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय किसी घर के बाहर खड़ा है। उसके हाथ में एक जींस और एक जोड़ी जूते हैं। सामने खड़ी लड़की उनसे बहस कर रही है। लड़की का कहना है कि उसे गलत प्रोडक्ट मिला है, इसलिए वो उसे रिटर्न करना चाहती है। लेकिन डिलीवरी बॉय का कहना कुछ और ही है। वो कैमरे की तरफ कपड़े दिखाते हुए कहता है, “ये देखिए, नई जींस के बदले ये पुरानी जींस दे रही है और ये जूते भी इस्तेमाल किए हुए हैं।” उसकी आवाज में गुस्सा भी है और नाराजगी भी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नए कपड़े ऑर्डर कर, वापस किए पुराने कपड़े
वीडियो में साफ नजर आता है कि कपड़े और जूते सच में पुराने लग रहे हैं। जैसे कई बार पहने गए हों। बावजूद इसके, लड़की बार-बार कहती है कि "ये गलत प्रोडक्ट आया था।" लेकिन डिलीवरी बॉय कोई बहाना सुनने को तैयार नहीं था। उसने वहीं साफ-साफ बोल दिया कि ये वापसी नहीं हो सकती क्योंकि कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से इस्तेमाल किया हुआ सामान वापस नहीं लिया जा सकता। इतना कहकर वो गुस्से में वहीं सामान छोड़कर चला जाता है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
अब भले ये घटना कहां की है। इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचा दिया है। लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ डिलीवरी बॉय के सपोर्ट में हैं, तो कुछ लड़की की तरफदारी कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने लड़की को ही गलत ठहराया है। एक यूजर ने लिखा, “अगर गलत प्रोडक्ट आया था तो उसी वक्त रिटर्न करना चाहिए था। इस्तेमाल करने के बाद नहीं।” दूसरे ने कहा, “कुछ लोग ऑनलाइन शॉपिंग की अच्छी सुविधा का मजाक बना देते हैं।” लोगों ने डिलीवरी बॉय की ईमानदारी की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे ईमानदार लोग ही कंपनी की साख बनाए रखते हैं। कुछ ने तो यह भी सुझाव दिया कि कंपनी को इस डिलीवरी बॉय को इनाम देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed